• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, एक छोटी सी गलती बढ़ा सकती है परेशानी, जानें राशिफल

Admin by Admin
October 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, एक छोटी सी गलती बढ़ा सकती है परेशानी, जानें राशिफल


Last Updated:October 17, 2026, 05:01 IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 17 अक्टूबर का दिन करियर, कारोबार और लव लाइफ के मामले में कई अहम संकेत लेकर आया है. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के अनुसार, आज कारोबार से जुड़े लोग नए काम की शुरुआत करने के बारे में सोच सकते हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में लापरवाही से बचने की सलाह दी गई है. पार्टनर और परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में भी मधुरता आएगी. जानिए वृषभ राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग, शुभ अंक और उपाय.

17 October Vrishabh Rashifal: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मूल नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात धनु राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन थोड़ा कष्टकारी हो सकता है. आज आप वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. वरना आपको चोट चपेट भी लगने की संभावना है. आज आप अपने वाणी में मधुरता रखेंगे तो इससे आपके काम भी जरूर बनेंगे. वृषभ राशि वाले आज जल्दीबाजी में कोई फैसला न लें.

पूरी मेहनत के साथ करें काम

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं. आज वो अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आपकी मुलाक़ात नए नए लोगों से भी होगी. आज आप चाहें तो नए काम का श्री गणेश भी कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी बेहतर है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं. आज उन्हें ऑफिस में पुरे मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है.आज आप काम को लेकर बिल्कुल भी कोताही न करें.

म्यूचुअल फंड में कर सकते हैं निवेश

वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो म्यूचुअल फंड के पैसा निवेश कर सकते हैं. यह छोटी छोटी बचत भविष्य में आपके लिए बड़ा सहारा बनेगी. आज आप चाहें तो सरकारी स्कीम में भी पैसा निवेश कर सकते है. इससे आपको सुरक्षित रिटर्न भी जरूर मिलेगा.

पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर

वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनका लव लाइफ में खुशहाली आएगी. आज आप अपने पार्टनर को जितना वक्त देंगें उसे आप उतना ही बेहतर तरीके से समझ भी पाएंगे. जो लोग शादीशुदा है, आज वो अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त अपने परिवार को जरूर दें. आज आप कहीं बाहर घूमने के लिए भी प्लानिंग कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी बेहतर माना जा रहा है.

काले तिल का करें दान

आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना जरूर करें. इससे शनि संबंधित समस्याओं से आपको मुक्ति जरूर मिलेगी. आज आप यदि काले तिल का दान करेंगे तो इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

October 17, 2026, 05:01 IST



Source link

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘देवदास’ बनकर डायरेक्टर ने उड़ाया गर्दा, ‘बोनी-क्लाइड’ की तरह बनाई खूंखार जोड़ी, 100 करोड़ कमाने के बाद OTT पर छाई

Next Post

Nana Patekar Final Moments: आखिरी वक्त में अकेले नहीं थे नाना पाटेकर, बेटे ने खोले माता-पिता के रिश्ते के वो राज, जो दुनिया नहीं जानती

Next Post
Nana Patekar Final Moments: आखिरी वक्त में अकेले नहीं थे नाना पाटेकर, बेटे ने खोले माता-पिता के रिश्ते के वो राज, जो दुनिया नहीं जानती

Nana Patekar Final Moments: आखिरी वक्त में अकेले नहीं थे नाना पाटेकर, बेटे ने खोले माता-पिता के रिश्ते के वो राज, जो दुनिया नहीं जानती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement