Last Updated:
दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद शुरू हुए विवादों पर उनके बेटे मल्हार पाटेकर का रिएक्शन सामने आ गया है. तनुश्री दत्ता के आरोपों पर मल्हार ने बेहद सधा हुआ रुख अपनाया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस मामले का कानूनी रूप से अंत बहुत पहले ही हो चुका है, इसलिए बार-बार पुराने मुद्दों को उठाना बेमानी है. तनुश्री का नाम लिए बिना उन्होंने यह भी कहा कि सच बदलने वाला नहीं है.
तनुश्री दत्ता के आरोपों पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी. (फोटो: IMDb/Instagram@iamtanushreeduttaofficial)
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं हैं. 8 अक्टूबर को गोवा में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था. मगर उनके चले जाने के बाद भी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक के बाद एक कई बयान जारी कर न सिर्फ उनके निधन की परिस्थितियों पर सवाल उठाए, बल्कि सालों पुराने यौन उत्पीड़न के आरोपों को भी फिर से हवा दे दी. अब इस पूरे मामले पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर का बयान सामने आया है.
मल्हार पाटेकर ने सीधे तौर पर तनुश्री दत्ता का नाम नहीं लिया, लेकिन सख्त लहजे में कहा कि जिस कानूनी मामले को बार-बार घसीटा जा रहा है, उस पर अदालत का फैसला बहुत पहले ही आ चुका है और वह कानूनी रूप से बंद हो चुका है. ऐसे में किसी के दुनिया से चले जाने के बाद उस मुद्दे को दोबारा उठाना समझ से परे है. उनका साफ कहना है कि जो सच है, वही सच रहेगा.
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने आरोपों पर किया रिएक्ट
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने इस पूरे विवाद पर अपना रुख स्पष्ट किया, हालांकि उन्होंने आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का नाम लेने से साफ परहेज किया. मल्हार ने कहा, ‘बिना किसी का नाम लिए मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जिस मामले को जबरन दोबारा उछाला जा रहा है, वह कानूनी रूप से बहुत पहले ही खत्म हो चुका है. जब हमारी न्याय प्रणाली और अदालत से इस केस में क्लिन चिट मिल चुकी है और केस खत्म हो चुका है तो फिर बार-बार इस पर बात करने का क्या तुक है?’.
मल्हार पाटेकर ने कहा- सच नहीं बदलने वाला
आगे अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, ‘ऐसे लोगों के लिए मेरे पास कहने को कुछ नहीं है. सच कभी बदलता नहीं है, जो सच है वही रहेगा. भगवान उनका भला करे, बस मुझे इतना ही कहना है.’
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के लगाए थे आरोप
तनुश्री दत्ता ने साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ‘ओके’ प्लीज’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि, जून 2019 में मुंबई पुलिस ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा था कि उन्हें नाना के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं और आखिरकार साल 2025 में यह केस कानूनी विवाद पूरी तरह से बंद हो गया था.
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता के उठाए सवाल
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

