Last Updated:
Yami Gautam Fees For Dhurandhar 2 Cameo: यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रमोशन में जुटी हैं. इसी सिलसिले में वह माधुरी दीक्षित के शो ‘कोण होणार करोडपति’ में पहुंचीं. यहां बातचीत के दौरान यामी ने पति आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अपने कैमियो को लेकर दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि इस भूमिका के लिए उन्हें कितनी फीस मिली और मोटा चेक मिलने की खबरों में कितनी सच्चाई है.
यामी गौतम ने माधुरी के शो में ये खुलासा किया.
नई दिल्ली. यामी गौतम इन दिनों अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म आज रिलीज हो गई है. फिल्म के प्रमोशन के लिए यामी गौतम माधुरी दीक्षित ‘कोण होणार करोडपति’ (Kon Honaar Crorepati) के सेट पर पहुंचीं. ‘नई नवेली’ के प्रमोशन के दौरान सेट पर उन्होंने अपने पति और फिल्म निर्देशक आदित्य धर की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अपने चर्चित कैमियो पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि 1800 करोड़ी फिल्म के लिए उन्हें कितनी फीस मिली थी. यामी ने उन खबरों पर भी रिएक्ट किया, जिनमें दावा किया गया था कि उन्हें इस छोटे से रोल के लिए मोटा चेक दिया गया.
बॉलीवुड में किसी फिल्म में छोटे से रोल के लिए भी कलाकारों को मोटी रकम मिलने की खबरें अकसर चर्चा में रहती हैं. लेकिन यामी गौतम के साथ मामला कुछ अलग है. रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में उनका कैमियो खूब चर्चा में रहा. खबरें तो ये भी आई थीं कि उन्हें इस रोल के लिए तगड़ी फीस मिली है. अब एक्ट्रेस ने सब दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है.
धुरंधर कैमियो के लिए मिला मोटा चैक?
यामी गौतम इस शनिवार को ‘कौण होणार करोड़पति’ के एक एपिसोड में नजर आएंगी. शो में होस्ट माधुरी दीक्षित उनसे ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में उनके कैमियो को लेकर सवाल करती दिखाई देने वाली हैं. शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें माधुरी बताती हैं कि उन्होंने फिल्म देखी और उन्हें यह काफी पसंद आई. इसके बाद वह यामी से पूछती हैं कि क्या उन्हें फिल्म में काम करने के लिए पैसे मिले थे या फिर पति आदित्य धर ने उनसे इसमें भूमिका निभाने के लिए कहा था. इस सवाल के जवाब में यामी ने कहा कि उन्होंने कहीं पढ़ा था कि कैमियो के लिए उन्हें बहुत मोटा चेक मिला है. यह पढ़कर वह खुद हैरान रह गई थीं. हालांकि, एक्ट्रेस ने साफ किया कि उनके लिए इस फिल्म में काम करने का अनुभव पैसों से कहीं ज्यादा कीमती था.
छोटे से सीन ने खींचा लोगों का ध्यान
यामी के मुताबिक, आदित्य ने उनसे कहा था कि वह अपनी फिल्म में उन्हें देखना चाहते हैं. वह चाह रहे थे कि यामी फिल्म में आएं, उनके लिए अच्छी किस्मत लेकर आएं और अपने छोटे से सीन में सबका ध्यान खींच लें. यामी ने यह भी कहा कि फिल्म में काम करना उनके लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा.
‘धुरंधर 2’ में निभाया था शाजिया बानो का किरदार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ साल 2025 की फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है. फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन समेत कई कलाकार नजर आए. यामी ने फिल्म में शाजिया बानो नाम की नर्स का छोटा लेकिन अहम किरदार निभाया. कहानी में उसका असली परिचय एक भारतीय एजेंट के रूप में सामने आता है, जो पाकिस्तान में गुप्त मिशन पर है. फिल्म ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और 2026 की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में अपनी जगह बनाई. इसकी कहानी हमजा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपराध की दुनिया और राजनीतिक साजिशों के बीच अपने मिशन को आगे बढ़ाता है.
अब ‘नई नवेली’ में नजर आएंगी यामी
काम की बात करें तो यामी गौतम इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रचार में जुटी हैं. बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आदिनाथ कोठारे, मीता वशिष्ठ, सोनल झा और सुनीता राजवर भी नजर आएंगे. यह हॉरर-कॉमेडी 16 अक्टूबर यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शंस का समर्थन मिला है.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

