• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

आपकी ट्रेन अब प्लेटफार्म नंबर 1 की जगह 5 पर आएगी, छठ और दीवाली पर घर जा रहे हैं, तो जान लें ताजा अपडेट

Admin by Admin
October 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
आपकी ट्रेन अब प्लेटफार्म नंबर 1 की जगह 5 पर आएगी, छठ और दीवाली पर घर जा रहे हैं, तो जान लें ताजा अपडेट


Railway Changes for Diwali-Chhath: त्यौहारों का मौसम चल रहा है. अगर आप भी छठ और दीवाली भी घर जा रहे हैं. ट्रेन की टिकट बुक कर दी है तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर आई है. अब आप जब ट्रेन पकड़ने जाएंगे तो आपका प्लेटफॉर्म बदल भी सकता है. उत्तरी रेलवे ने ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर बदल दिए हैं. इसलिए नए अपडेट को जानकर आप उसी के हिसाब से समय पर अपने नए प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाएं नहीं तो आपकी ट्रेन न छूट भी सकती है.

उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 16 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म बदलाव की पूरी जानकारी दी है. रेलवे ने दिवाली और छठ की भीड़ को देखते हुए और स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य (बिजली और छत निर्माण) के कारण 16 अक्टूबर 2026 से 17 नवंबर 2026 तक कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदल दिए हैं.

सबसे खास बात है कि यह बदलाव लगभग एक महीने यानि छठ तक लागू रहेगा. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन पहुंचने से पहले वे एक बार अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर जरूर चेक कर लें. कहीं ऐसा न हो कि आप जिस प्लेटफार्म पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करें, उस पर आपकी ट्रेन आए ही न और किसी दूसरे प्लेटफार्म पर आए.

इन ट्रेनों के बदले गए प्लेटफॉर्म
उत्तर रेलवे ने कई एक्सप्रेस सहित पैसेंजर और ईएमयू ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव किया है. इनमें वंदे भरत, शताब्दी, रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, दिल्ली-पलवल, शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू आदि शामिल हैं. इन ट्रेनों के आने के नए प्लेटफॉर्म की यहां पूरी लिस्ट दी जा रही है.

रेलवे ने 16 अक्‍टूबर से 16 नवंबर तक करीब 16-17 ट्रेनों के प्‍लेटफॉर्म नंबर में बदलाव क‍िया है.

बता दें कि रेलवे ने करीब 16-17 ट्रेनों के प्रभावित होने की जानकारी दी है. इसमें कुछ ट्रेनों के दोनों दिशाओं के प्लेटफॉर्म के नंबर शामिल हैं.

इसलिए किसी यात्री की ट्रेन न छूटे इसके लिए ताजा अपडेट का पता करना जरूरी है.

क्यों बदले गए प्लेटफॉर्म नंबर ?
बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे पहाड़गंज साइड की आवाजाही प्रभावित है. इसके चलते अजमेरी गेट की तरफ भीड़ बढ़ रही थी. वहीं दीवाली और छठ के दौरान और भी ज्यादा मारामारी रह सकती है, ऐसे में भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म बदलकर यात्रियों को अलग-अलग जगह बांटा गया है.

रेलवे का कहना है कि यात्री समय से पहले स्टेशन पहुंचें और प्लेटफॉर्म नंबर की पुष्टि जरूर कर लें, क्योंकि पुराने प्लेटफॉर्म पर ट्रेन नहीं मिलेगी.



Source link

Views: 6
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

विंढमगंज. श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मां किरन नंदगीरी ने किया माता रानी की आराधना

Next Post

‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम का सरप्राइज कैमियो, ‘शाजिया बानो’ को कितनी मिली FEES, एक्ट्रेस ने खोला राज

Next Post
‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम का सरप्राइज कैमियो, ‘शाजिया बानो’ को कितनी मिली FEES, एक्ट्रेस ने खोला राज

'धुरंधर 2' में यामी गौतम का सरप्राइज कैमियो, 'शाजिया बानो' को कितनी मिली FEES, एक्ट्रेस ने खोला राज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement