Last Updated:
Meerut News: मेरठ मुस्कान हत्याकांड के फैसले के बाद अब कोर्ट 16 अक्टूबर को मेरठ के चर्चित सांप कांड पर फैसला सुनाने वाली है. बता दें कि बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में 12 अप्रैल 2025 की रात को घर के अंदर ही अमित कश्यप की हत्या पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर कर दी थी.
रविता-अमरदीप सांप हत्याकांड का फैसला
मेरठ: उत्तर प्रदेश के चर्चित नीले ड्रम कांड पर फैसले के बाद अब सबकी निगाहें 16 अक्टूबर पर हैं. दरअसल आज यानि 16 अक्टूबर को मेरठ के चर्चित सांप कांड पर फैसला आना है. सांप कांड के मामले में रविता और अमरदीप को दोषी करार दिया जा चुका है. मेरठ जिला कारागार में रविता बंद है. वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और साहिल के मृत्युदंड के बाद रविता भी सजा को लेकर बेचैन है. रविता की मानसिक स्थिति सामान्य है. उसकी काउंसलिंग और सुरक्षा का ध्यान दिया जा रहा है.
पति को मारकर बेड पर रविता ने सांप के साथ उसे छोड़ दिया था, ताकि लगे कि सांप ने डंस लिया होगा. सांप कांड के आरोपी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप की बैचेनी बढ़ गई है. कोर्ट दोनों को 16 अक्टूबर को सजा सुनाने वाली है. ऐसे में कई चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसके अलावा मेरठ जेल में पांच महिलाएं पति और बेटे की हत्या के आरोप में बंद हैं. कोर्ट के सख्त रवैये को देखते हुए सभी की सांसें अटकी हुई हैं.
कैसे रची थी पति के मौत की साजिश?
बता दें कि बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में 12 अप्रैल 2025 की रात को घर के अंदर ही अमित कश्यप की हत्या पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर कर दी थी. सर्पदंश से मौत दिखाने के लिए लाश के नीचे एक सांप दबा दिया था. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को गिरफ्तार किया गया था. इसी मामले में एडीजे-12 की कोर्ट में सुनवाई हुई है. हालांकि कोर्ट रविता और प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दे चुकी है. दोनों को आज सजा देते हुए कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी.
मेरठ में दूसरा दर्दनाक कांड
मेरठ का नीला ड्रम कांड यानी सौरभ राजपूत हत्याकांड देशभर में चर्चित हुआ था. इसके बाद मेरठ में सांप कांड सामने आया, जिसने सभी के होश उड़ा दिए. इस मामले में रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की हत्या की और मौत सर्पदंश से दिखाने का प्रयास किया. इसके लिए एक सांप लाकर लाश के नीचे दबा दिया था. यह मामला भी देशभर में चर्चित हुआ था. अब देखना होगा कि आज कोर्ट आरोपी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाती है या उन्हें उम्रकैद दिया जाता है.


