• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रावण से चलता है इस मुस्लिम का घर, 3 पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा, नाना के नक्शे कदम पर चल रहा पोता

Admin by Admin
October 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
रावण से चलता है इस मुस्लिम का घर, 3 पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा, नाना के नक्शे कदम पर चल रहा पोता


Last Updated:October 15, 2026, 19:22 IST

Varanasi Dussehra 2026: दशहरा का त्योहार जल्द ही आने वाला है और उसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. वाराणसी में दशहरे के काम से ही एक मुस्लिम परिवार का घर चलता है. उनके नाना जी ने इस परम्परा की शुरुआत की थी और अब शमशाद खान इसे निभा रहे हैं.

वाराणसी: जिले में दशहरा के महापर्व पर गंगा जमुनी तहजीब की अनोखी मिशाल देखने को मिलती है. यहां बुराई पर अच्छाई के महापर्व दशहरा पर रावण का पुतला मुस्लिम परिवार तैयार करता है. बीते 3 पीढ़ियों से शमशाद खान का परिवार इस काम को करता चला आ रहा है. उनके नाना जी ने इस परम्परा की शुरुआत की थी और अब शमशाद खान इसे निभा रहे हैं.

दशहरा के करीब 3 महीने पहले से शमशाद खान और उनके बेटों के साथ उनका पूरा परिवार इस काम में जुट जाता है. कोई बांस की टहनियों को काटकर उसे आकार देता है तो कोई रावण के पुतले को बनाने के लिए दूसरे कामों में जुटा होता है. हर दिन 24 घंटे में से 16 घंटे शमशाद और उनका परिवार इस काम को करते हैं.

नाना के नक्शे कदम पर चल रहे शमशाद
लोकल-18 से बातचीत में शमशाद खान ने बताया कि उनके नाना बाबू खान भी करीब 5 दशक पहले यहां दशहरे के रावण को बनाते थे. उनके दिखाए नक्शे कदम पर अब शमशाद चल रहे हैं. बताते चलें कि बीते 25 सालों से वो और उनका परिवार वाराणसी में होने वाले रावण दहन का पुतला तैयार करते चले आ रहे हैं.

25 साल से कर रहे काम
वाराणसी में अलग-अलग जगहों पर होने वाले दशहरा मेले के लिए बीते 2 दशक से वो भी इस काम को करते आ रहे हैं. इस साल भी वो करीब आधा दर्जन से अधिक रावण के बड़े पुतले को तैयार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि काशी में हर पर्व को चाहे वो होली हो या दिवाली, हिन्दू मुस्लिम भाई मिलकर ही मनाते हैं. दशहरे के महापर्व पर भी गंगा जमुनी तहजीब की यही मिशाल सालों से देखने को मिल रही है.

3 महीने पहले से जुट जाता है परिवार
शमशाद नें बताया की उन्हें इस काम में सुकून मिलता है. यही वजह है की वो और उनका पूरा परिवार इस काम में दशहरा से करीब 3 महीने पहले से जुट जाता है.उन्होंने बताया की रावण के एक पुतले को बनाने में करीब 5000 रूपये प्रति फीट तक का खर्च आता है. बरेका में जलने वाला पूर्वांचल का सबसे बड़े 75 फीट के रावण को भी शमशाद का परिवार ही बनाता चला आ रहा है. बता दें कि इस बार बरेका में जलने वाले 75 फीट के रावण को कागज के बजाए सिल्क के कपड़ों से बनाया गया है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

October 15, 2026, 19:22 IST



Source link

Views: 7
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘गाली-गलौज पहले गाने से ही शुरू हो गई थी’, बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू निगम ने फिर दी सफाई, बताया पूरा सच

Next Post

बीजपुर. रामलीला मंच पर फुहर गानों पर थिरकती बाल बालाएं

Next Post

बीजपुर. रामलीला मंच पर फुहर गानों पर थिरकती बाल बालाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement