• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘गाली-गलौज पहले गाने से ही शुरू हो गई थी’, बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू निगम ने फिर दी सफाई, बताया पूरा सच

Admin by Admin
October 15, 2026
in मनोरंजन
0
‘गाली-गलौज पहले गाने से ही शुरू हो गई थी’, बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू निगम ने फिर दी सफाई, बताया पूरा सच


Last Updated:October 15, 2026, 20:44 IST

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने साल 2025 में बेंगलुरु के एक कॉन्सर्ट के दौरान हुए विवाद पर सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस बार सिंगर ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कर्नाटक के एक दंपत्ति के वीडियो का जिक्र करते हुए कॉन्सर्ट में खुद को पड़ी गालियों और पूरे घटनाक्रम की असल सच्चाई बयां की है. उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब आगामी कॉन्सर्ट को लेकर उनके खिलाफ विरोध के सुर फिर से तेज होने लगे हैं.

ख़बरें फटाफट

'गाली-गलौज शुरू हो गई थी', कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू ने फिर दी अपनी सफाईZoom

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया पोस्ट. (फोटो साभार: Instagram@sonunigamofficial)

नई दिल्ली. मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने साल 2025 में बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान हुए विवाद को लेकर एक बार फिर अपना पक्ष रखा है. सिंगर ने सोशल मीडिया पर कर्नाटक के रहने वाले मंजूनाथ राव और उनकी पत्नी पल्लवी का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में यह दंपत्ति पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले का शिकार होने से ठीक पहले डल झील में शिकारा राइड का लुत्फ उठाता नजर आ रहा है. इस पोस्ट के जरिए सोनू निगम ने पुराने विवाद पर दोबारा सफाई पेश की है.

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए 2025 के कॉन्सर्ट में हुई घटना पर अपनी प्रतिक्रिया का बचाव किया. उन्होंने दावा किया कि उन्हें दर्शकों के एक वर्ग से गालियां सुननी पड़ी थीं और पहलगाम हमले का उनका जिक्र उन्हें उस नफरत और हिंसा की याद दिलाने के लिए था, जिसने मासूम जिंदगियां ली थीं. उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्यारे कन्नड़ लोगों, सबसे पहले कॉन्सर्ट को हाउसफुल बनाने के लिए धन्यवाद. इससे मुझे बहुत राहत मिली है क्योंकि मैं नहीं चाहता कि जिन लोगों को मैंने अपना समझ कर प्यार किया है, उनके दिल में मेरे लिए किसी तरह की बेचैनी हो.’

View this post on Instagram





Source link

Views: 6
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर विशेष अभियान, 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेगा कैंप

Next Post

रावण से चलता है इस मुस्लिम का घर, 3 पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा, नाना के नक्शे कदम पर चल रहा पोता

Next Post
रावण से चलता है इस मुस्लिम का घर, 3 पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा, नाना के नक्शे कदम पर चल रहा पोता

रावण से चलता है इस मुस्लिम का घर, 3 पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा, नाना के नक्शे कदम पर चल रहा पोता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement