• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. हाथीनाला में हाइवा-बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक घायल

JK Gupta by JK Gupta
October 15, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी…..


हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी जंगल में दुद्धी मार्ग पर बुधवार की देर रात हाइवा और बल्कर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बल्कर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक खाली बल्कर दुद्धी की ओर जा रहा था। हथवानी जंगल के पास मार्ग के एक मोड़ पर सामने से आ रहे हाइवा से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घटना की सूचना हाथीनाला पुलिस और डायल-112 को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद बल्कर के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी 47 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव पुत्र सुनकाई के रूप में हुई।

पुलिस की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा दुद्धी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने हरिश्चंद्र यादव की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, हाइवा चालक शाहबगंज निवासी शादाब को भी चोटें आईं, लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद दुद्धी मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Views: 4
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Varanasi Firecracker Blast | Varanasi News | Sarnath Firecracker Blast

Next Post

सोनभद्र. इलाहाबाद हाईकोर्ट से मुख्य आरोपी संदीप जायसवाल को जमानत

Next Post

सोनभद्र. इलाहाबाद हाईकोर्ट से मुख्य आरोपी संदीप जायसवाल को जमानत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement