• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

नैनीताल में क्या कर रही हैं जाह्नवी कपूर? कभी बोट हाउस क्लब तो कभी नयना देवी मंदिर तक, बार-बार क्यों आ रही है नजर

Admin by Admin
October 15, 2026
in मनोरंजन
0
नैनीताल में क्या कर रही हैं जाह्नवी कपूर? कभी बोट हाउस क्लब तो कभी नयना देवी मंदिर तक, बार-बार क्यों आ रही है नजर


Last Updated:October 15, 2026, 19:37 IST

Janhvi Kapoor: नैनीताल में जाह्नवी कपूर कभी बोट हाउस क्लब के पास, तो कभी मल्लीताल के जिम और नयना देवी मंदिर में नजर आ रही हैं. नैनीताल की गलियों से लेकर बोट हाउस क्लब तक जाह्नवी का यह अलग-अलग रूप देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर वह यहां कर क्या रही हैं. दरअसल, जाह्नवी कपूर यहां किसी निजी सैर-सपाटे के लिए नहीं, बल्कि अपनी आगामी थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म ‘पीएन 36’ की शूटिंग के सिलसिले में आई हुई हैं. इस फिल्म में उनके साथ रिया चक्रवर्ती, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता भी अहम किरदारों में हैं.

नैनीताल में क्या कर रही हैं जाह्नवी? कभी बोट हाउस क्लब तो कभी नयना देवी मंदिरZoom

Janhvi Kapoor: सरोवर नगरी नैनीताल की ठंडी फिजाओं में इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की मौजूदगी से खासी सरगर्मी बढ़ गई है. कभी वह शांत झील के किनारे बने ऐतिहासिक ‘बोट हाउस क्लब’ के पास नजर आ रही हैं, तो कभी मल्लीताल के रोपवे मार्ग की चढ़ाई चढ़कर जिम में पसीना बहाते हुए दिखती हैं. तो वहीं कभी जाह्नवी मां नयना देवी के दर पर मत्था टेकते नजर आईं.

नैनीताल की गलियों से लेकर बोट हाउस क्लब तक जाह्नवी का यह अलग-अलग रूप देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर वह यहां कर क्या रही हैं. दरअसल, जाह्नवी कपूर यहां किसी निजी सैर-सपाटे के लिए नहीं, बल्कि अपनी आगामी थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म ‘पीएन 36’ की शूटिंग के सिलसिले में आई हुई हैं.

नयना देवी मंदिर में सादगी और पूजा-अर्चना
जाह्नवी कपूर 9 अक्टूबर को नैनीताल पहुंची थीं. नवरात्रि (11 अक्टूबर) के पावन अवसर पर उन्होंने व्रत रखा था और अपने होटल से करीब 150 मीटर पैदल चलकर विश्व प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर पहुंचीं थी. जाह्नवी बेहद सादे लिबास में नंगे पांव मंदिर परिसर में दाखिल हुईं. उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे. मंदिर पहुंचकर उन्होंने मां नयना देवी की आरती उतारी, विशेष पूजा की और फिर मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया था.

बोट हाउस क्लब में झील में गिरने का शॉट
पिछले दो दिनों से नैनीताल के बोट हाउस क्लब में फिल्म के सीन फिल्माए जा रहे हैं. यहां जाह्नवी कपूर पर झील में बार-बार गिरने के सीन शूट किया गया, जिसे देखने के लिए क्लब के आसपास प्रशंसकों और पर्यटकों की भारी भीड़ जुटी रही. फिल्म की कहानी पूरी तरह गोपनीय रहे, इसलिए यूनिट ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और बाहरी लोगों का प्रवेश बंद रखा है.

फिटनेस से कोई समझौता नहीं
लगातार शूटिंग के बीच जाह्नवी ने फिटनेस रूटीन नहीं छोड़ा. रविवार सुबह करीब 7 बजे वह मल्लीताल के रोपवे मार्ग स्थित शार्दूल नेगी के ‘द बुल्स जिम’ पहुंचीं और घंटों वर्कआउट किया. उनका यह समर्पण स्थानीय युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

20 अक्टूबर तक चलेगा फिल्म का शेड्यूल
उमेश बिष्ट के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ रिया चक्रवर्ती, दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्रीलीला और अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता भी नजर आएंगे. नैनीताल के बदलते मौसम, बारिश और बादलों के बीच स्विस होटल और बाहर स्थित होटल ‘नमः’ में भी रोमांटिक गाने व दृश्य फिल्माए गए हैं. अनिल नेगी के होटल में ठहरी फिल्म यूनिट 20 अक्टूबर तक उत्तराखंड के इन नजारों में शूटिंग जारी रखेगी.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…

और पढ़ें

Location :

Nainital,Uttarakhand

First Published :

October 15, 2026, 19:26 IST



Source link

Views: 3
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

डायरी पर कढ़ाई, कपड़ों पर डिजाइन… ग्रेटर नोएडा में दिखा भारतीय कला का अनोखा अंदाज, विदेशी बाजारों में मांग

Next Post

Varanasi Firecracker Blast | Varanasi News | Sarnath Firecracker Blast

Next Post
Varanasi Firecracker Blast | Varanasi News | Sarnath Firecracker Blast

Varanasi Firecracker Blast | Varanasi News | Sarnath Firecracker Blast

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement