Last Updated:
सलमान खान ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में आए हैं. इस दौरान उनके साथ करिश्मा कपूर ने भी शिरकत की है. सुपरस्टार ने यहां अपने एक फिल्म का किस्सा शेयर किया. उसे यादकर करिश्मा कपूर भी अपनी हंसी रोक नहीं पाईं. उन्होंने बताया कि साल 2000 में आई फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ की शूटिंग के दौरान सलमान मेरी ड्रेस देखकर भड़क गए थे.उन्होंने डायरेक्टर से शिकायत तक कर दी थीं कि ड्रेस चेंज कराओं नहीं तो शूटिंग नहीं करूंगा.
नई दिल्ली. करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नौवें सीजन के पहले एपिसोड में करिश्मा कपूर शामिल हुईं. सलमान भी पहले एपिसोड में नजर आ रहे हैं. दोनों ने साथ में फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ में काम किया था. करण के सामने दोनों ने इस फिल्म का किस्सा याद किया जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस देखकह वह भड़क गए थे और करिश्मा से कहा था कि ये क्या पहनकर आई हो.
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने अंदाज और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार उन्होंने करिश्मा कपूर की ड्रेस देखकर उनके साथ शूटिंग करने से ही मना कर दिया था.इस बात का खुलासा खुद करिश्मा और सलमान ने किया है.
फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ की शूटिंग के दौरान सलमान को करिश्मा का आउटफिट कुछ ज्यादा ही खुला लगा था. उन्होंने एक्ट्रेस से बार-बार ड्रेस नीचे करने को कहा. लेकिन करिश्मा उस ड्रेस में काफी कंफर्टेबल थीं. इस बात का खुलासा दोनों ने शो ‘कॉफी विद करण 9’ में सालों बाद किया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ की शूटिंग के दौरान तो वह आग बबूला हो गए थे.
करिश्मा ने बताया कि सलमान के साथ उनकी दोस्ती काफी पुरानी है. उस दौर में दोनों कई बार छोटी-छोटी बातों पर बहस करने लग जाते थे. फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ की शूटिंग के दौरान भी दोनों के बीच ड्रेस को लेकर खूब बहस हुई थी. वह अपने आउटफिट को लेकर काफी एक्साइटेड थीं, लेकिन सलमान जिद पर अड़ गए थे.
करिश्मा ने कहा कि मुझे लग रहा था कि इस ड्रेस में मैं कमाल लगूंगी. जब मैंने वो ड्रेस पहना तो फीलिंग भी ऐसी ही आई. शूटिंग शुरू हुई. लेकिन सलमान मान नहीं रहे थे. उन्होंने फिल्म के निर्देशक डेविड धवन से शिकायत कर दी थी.डेविड धवन भी उन्हें समझाया, लेकिन सलमान माने नहीं.
करण जौहर ने सवाल किया कि क्या सलमान को ड्रेस ज्यादा बोल्ड लग रही थी, करिश्मा ने बताया कि ड्रेस काफी खुली और बॉडी से चिपकी हुई थी. मैं जैसे ही डांस करती वह ऊपर हो जा रही थी. उन्हें ड्रेस की लंबाई से दिक्कत थी.
बता दें कि करिश्मा कपूर ने कहा कि वह सलमान अपने को-स्टार को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रहते हैं. सलमान ने बताया कि उस दिन के बाद से शूटिंग के दौरान करिश्मा के हेयर स्टाइलिस्ट और बाकी टीम के लोग भी इस बात का खास ध्यान रखते थे कि हर शॉट से पहले उनकी ड्रेस तो ठीक है ना.
