• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘मर्डर 2’ के बाद फिर साथ आए महेश भट्ट और प्रशांत नारायणन, नई फिल्म में दिखेगा एक्टर का अनोखा अंदाज

Admin by Admin
October 15, 2026
in मनोरंजन
0
‘मर्डर 2’ के बाद फिर साथ आए महेश भट्ट और प्रशांत नारायणन, नई फिल्म में दिखेगा एक्टर का अनोखा अंदाज


Last Updated:October 14, 2026, 23:27 IST

बॉलीवुड में एक बार फिर महेश भट्ट और प्रशांत नारायणन की जोड़ी साथ नजर आने वाली है. ‘मर्डर 2’ के बाद दोनों अपकमिंग डार्क एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘नाम: टू लिव इज वॉर’ के लिए साथ आए हैं. इस फिल्म में प्रशांत नारायणन अहम भूमिका निभाते दिखेंगे. महेश भट्ट भी उनके अभिनय के कायल हैं और उनका मानना है कि प्रशांत अपने दमदार अंदाज से किरदारों को यादगार बना देते हैं. फिल्म में वीर पहाड़िया, वरुण शर्मा और शेफाली बग्गा समेत कई कलाकार भी नजर आएंगे.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'मर्डर 2' के बाद फिर साथ आए महेश भट्ट और प्रशांत नारायणन, दिखेगा अलग अवतार Zoom

फिर साथ करेंगे काम

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट और अभिनेता प्रशांत नारायणन एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. दोनों की जोड़ी इससे पहले फिल्म ‘मर्डर 2’ में नजर आई थी. अब प्रशांत नारायणन आने वाली डार्क एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘नाम: टू लिव इज वॉर’ का हिस्सा बन गए हैं. महेश भट्ट ने भी अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा है कि उनके अभिनय में एक अलग तरह की कच्ची ताकत और दृढ़ता है, जो उनके किरदारों को यादगार बना देती है.

महेश भट्ट ने जाने माने एक्टर प्रशांत नारायणन संग पहले भी काम किया है. दोनों पहले साथ ‘मर्डर 2’ में काम कर चुके हैं. अब प्रशांत नारायणन आने वाली डार्क एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘नाम: टू लिव इज वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं. महेश भट्ट ने भी अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा है कि उनके अभिनय में एक अलग तरह की कच्ची ताकत और दृढ़ता है, जो उनके किरदारों को यादगार बना देती है.

प्रशांत नारायणन की एक्टिंग के मुरीद हैं महेश भट्ट

फिल्म की कास्ट को लेकर बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा कि ‘नाम: टू लिव इज वॉर’ की सबसे खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग सोच और खूबियों वाले कलाकार एक साथ नजर आएंगे. उनके मुताबिक, प्रशांत नारायणन के अभिनय में एक खास तरह का रॉ अंदाज और आत्मविश्वास है, जो उनके किरदारों को अलग पहचान देता है. महेश भट्ट ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उन्होंने ‘मर्डर 2’ में प्रशांत के साथ काम करते हुए उनकी इस खूबी को करीब से देखा था. वह हमेशा से अभिनेता के काम और अपने किरदारों को पर्दे पर ईमानदारी से उतारने के उनके अंदाज की सराहना करते रहे हैं.

शेफाली बग्गा की एंट्री पर भी बोले महेश भट्ट

महेश भट्ट ने फिल्म में शेफाली बग्गा के शामिल होने पर भी खुशी जताई. उन्होंने कहा कि शेफाली अपनी अलग पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस के साथ फिल्म की कास्ट में कुछ नया जोड़ेंगी. उनका मानना है कि जब किसी कहानी में कई किरदार और उनकी अलग-अलग परतें दिखाई जाती हैं, तो कलाकारों की विविधता काफी मायने रखती है. प्रशांत नारायणन और शेफाली बग्गा दोनों ही फिल्म में अपने-अपने अंदाज से कुछ खास जोड़ेंगे.

बता दें कि फिल्म के निर्माता रिद्धि चावड़ा और उत्सव उपाध्याय ने भी इसकी कास्ट को लेकर अपनी बात रखी. दोनों ने संयुक्त बयान में कहा कि महेश भट्ट जैसे अनुभवी फिल्ममेकर के साथ काम करना उनके लिए शानदार अनुभव है. उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए ऐसे कलाकारों को चुना गया है, जो सिर्फ अपने किरदार निभाने तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें पूरी तरह से पर्दे पर जीवंत कर सकें. वीर पहाड़िया, वरुण शर्मा, प्रशांत नारायणन, विजयंत कोहली और शेफाली बग्गा जैसे कलाकारों को एक साथ लाने का मकसद भी यही है.निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म की कहानी और कलाकारों का अभिनय इसकी सबसे बड़ी ताकत होंगे. उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को इसमें दमदार कहानी के साथ शानदार परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 14, 2026, 23:27 IST





Source link

Views: 5
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा सुनाते ही डस्टबिन में फेंका पेन, कौन हैं मेरठ के जज अरविंद मिश्रा

Next Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : शक और जिद रिश्तों में घोल सकते हैं जहर, मेष राशि वालों आज रहना सावधान

Next Post
Aaj Ka Mesh Rashifal : शक और जिद रिश्तों में घोल सकते हैं जहर, मेष राशि वालों आज रहना सावधान

Aaj Ka Mesh Rashifal : शक और जिद रिश्तों में घोल सकते हैं जहर, मेष राशि वालों आज रहना सावधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement