संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

घोरावल विद्युत उपखंड क्षेत्र के केवली विद्युत सबस्टेशन पर बुधवार को साफ-सफाई अभियान चलाया गया। दोपहर बाद करीब दो बजे शुरू हुआ सफाई कार्य शाम तक जारी रहा। इस दौरान विद्युत विभाग के लाइनमैनों ने उपखंड अधिकारी (एसडीओ) और अवर अभियंता (जेई) की देखरेख में परिसर की साफ-सफाई की।

विद्युत सबस्टेशन परिसर में नियमित साफ-सफाई और रखरखाव के उद्देश्य से यह कार्य कराया गया। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों ने परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की। एसडीओ ने बताया कि सभी सब स्टेशनों पर साफ सफाई कार्य कराया जाएगा।विद्युत सबस्टेशन में बेहतर रखरखाव से कर्मचारियों को कार्य करने में सुविधा मिलती है और परिसर को व्यवस्थित बनाए रखने में मदद मिलती है।
इस दौरान एसडीओ संजय सिंह और जेई कुलदीप सिंह सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों की देखरेख में कर्मचारियों ने देर शाम तक सफाई कार्य पूरा किया।