संवाददाता@विजय अग्रहरी……

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव में बुधवार शाम विषैले सर्प के डसने से एक वृद्ध की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, तेंदुआ गांव निवासी रामनिहोर (65) पुत्र स्वर्गीय जगरनाथ बुधवार को अपने घर में जमीन पर बिछे गद्दे पर सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें विषैले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर दवा और उपचार शुरू किया।चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
