• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन पर DMRC का नया टाइम टेबल, सुबह 3:30 बजे से ही दौड़ेगी मेट्रो, रनर्स करेंगे मुफ्त यात्रा

Admin by Admin
October 14, 2026
in खेल
0
Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन पर DMRC का नया टाइम टेबल, सुबह 3:30 बजे से ही दौड़ेगी मेट्रो, रनर्स करेंगे मुफ्त यात्रा


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली हाफ मैराथन पर DMRC का नया टाइम टेबल, सुबह 3:30 बजे से ही दौड़ेगी मेट्रो

Last Updated:October 14, 2026, 18:53 IST

Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन के धावकों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपनी रफ्तार का समय बदल दिया है. 18 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जुटने वाले हजारों प्रतिभागियों की राह आसान करने के लिए चार प्रमुख लाइनों पर मेट्रो तड़के 3:30 बजे से ही दौड़ने लगेगी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

दिल्ली हाफ मैराथन पर DMRC का नया टाइम टेबल, सुबह 3:30 बजे से ही दौड़ेगी मेट्रोZoom

18 अक्टूबर को सुबह 3:30 बजे से ही मिलने लगेगी मेट्रो टेन की सर्विस. (पीटीआई)

Delhi Half Marathon: दिल्ली में रविवार, 18 अक्टूबर को होने वाली वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के प्रतिभागियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो सुबह 3:30 बजे से चलना शुरू होगी. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली मैराथन के मद्देनजर चार मेट्रो लाइनों पर यह विशेष व्यवस्था की गई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के मुताबिक, रेड लाइन, येलो लाइन, ब्लू लाइन और वायलेट लाइन पर टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 3:30 बजे ट्रेन सेवा शुरू होगी.

इन लाइनों पर मिलेगी सुविधा
रेड लाइन पर रिठाला से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा, येलो लाइन पर समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम, ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली, जबकि वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) तक मेट्रो चलेगी.

इस समय-सारिणी से चलेंगी ट्रेनें
सुबह 3:30 बजे से 4:15 बजे तक मेट्रो हर 15 मिनट में मिलेगी. सुबह 4:15 बजे से 6 बजे तक ट्रेनों के बीच 20 मिनट का अंतराल रहेगा. सुबह 6 बजे के बाद सभी चारों लाइनों पर रविवार की नियमित समय-सारिणी के अनुसार मेट्रो चलेगी. अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं रविवार के सामान्य समय के अनुसार ही शुरू होंगी.

चार स्टेशनों पर तैनात रहेंगे वॉलंटियर
मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों की मदद के लिए आयोजक जेएलएन स्टेडियम, जोर बाग, जनपथ और जंगपुरा मेट्रो स्टेशनों पर वॉलंटियर तैनात करेंगे.

धावकों के लिए मेट्रो का सफर मुफ्त
मैराथन के आयोजक प्रतिभागियों के आयोजन स्थल तक आने-जाने के मेट्रो किराये का खर्च उठाएंगे. इसके लिए DMRC ने निर्धारित किराये के अनुसार जरूरी संख्या में QR टिकट उपलब्ध कराए हैं. धावकों को आने-जाने के लिए मुफ्त मेट्रो यात्रा की सुविधा मिलेगी. इसके लिए उन्हें आयोजकों से अपनी बिब के साथ विशेष QR कोड वाले रिस्टबैंड लेने होंगे.

About the Author

authorimg

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 14, 2026, 18:53 IST



Source link

Views: 7
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

2012 की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में | जनवरी से दिसंबर तक | शुरुआत ऋतिक रोशन ने की और खत्म किया था सलमान खान ने

Next Post

चोपन. नारी अबला नहीं, सबला है, समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला: विद्या शंकर पांडेय

Next Post

चोपन. नारी अबला नहीं, सबला है, समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला: विद्या शंकर पांडेय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement