• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. स्नातक/शिक्षक चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, मतदाताओं से संपर्क करने का दिया गया मंत्र

JK Gupta by JK Gupta
October 14, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में स्नातक/शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक भूपेश चौबे तथा स्नातक/शिक्षक चुनाव के जिला प्रभारी शंभू नारायण सिंह उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने नगर मंडल एवं जिला पदाधिकारियों को चुनाव में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को टोली बनाकर स्नातक और शिक्षक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क करने, उन्हें चुनाव के प्रति जागरूक करने तथा संगठन की विचारधारा और कार्यों से अवगत कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से निरंतर संपर्क स्थापित करें और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आगामी 23 तारीख को होने वाले स्नातक/शिक्षक चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

बैठक में चुनाव की तैयारियों, मतदाताओं तक पहुंच बनाने तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रकाश केशरी, संदीप चंदेल, बलदेव सिंह, सुबोध अग्रवाल, रमेश जायसवाल, बलराम सोनी, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, धीरेन्द्र पांडेय, अनुराग बंटी, प्रकाश श्रीवास्तव, लालू सोनी, आशीष केशरी, अमरनाथ वर्मा, धर्मवीर त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views: 15
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Jailer 2 Villain: ‘जेलर 2’ का विलेन कौन? मिथुन चक्रवर्ती की बहू बनी हैं विद्या बालन, रजनीकांत की फिल्म में 5 सितारों की एंट्री

Next Post

कानपुर में दिवाली से पहले चमकेगी 500 सड़कें, नगर निगम ने छह जोनों में शुरू किया मरम्मत कार्य, 50 लाख लोगों को राहत

Next Post
कानपुर में दिवाली से पहले चमकेगी 500 सड़कें, नगर निगम ने छह जोनों में शुरू किया मरम्मत कार्य, 50 लाख लोगों को राहत

कानपुर में दिवाली से पहले चमकेगी 500 सड़कें, नगर निगम ने छह जोनों में शुरू किया मरम्मत कार्य, 50 लाख लोगों को राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement