• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

काशी में बनेगा स्वामी विवेकानंद का भव्य स्मारक, 20.69 करोड़ रुपये होंगे खर्च, जानें क्या है खास

Admin by Admin
October 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
काशी में बनेगा स्वामी विवेकानंद का भव्य स्मारक, 20.69 करोड़ रुपये होंगे खर्च, जानें क्या है खास


Last Updated:October 14, 2026, 12:27 IST

Varanasi News : अर्दली बाजार में मौजूद ऐतिहासिक गोपाल लाल विला को स्मारक और इंटरप्रिटेशन सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा. मान्यता है कि स्वामी विवेकानंद अपनी काशी यात्राओं के दौरान यहां ठहरे थे. इस परियोजना से युवाओं को उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण के संदेश को करीब से जानने का मौका मिलेगा.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

काशी में बनेगा स्वामी विवेकानंद का भव्य स्मारक, 20.69 करोड़ रुपये होंगे खर्चZoom

स्वामी विवेकानंद का बनेगा भव्य स्मारक.

वाराणसी : काशी आने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. अब यहां आने वाले पर्यटक स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों को करीब से जान सकेंगे. वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित ऐतिहासिक गोपाल लाल विला को स्वामी विवेकानंद के भव्य स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा. केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने इसके लिए 20.69 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है. यानी लंबे समय से बदहाली का सामना कर रहे इस ऐतिहासिक स्थल के दिन अब बदलने वाले हैं.

खंडहर से स्मारक बनेगा गोपाल लाल विला

गोपाल लाल विला को स्वामी विवेकानंद के काशी प्रवास से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है. यहां उनके जीवन और विचारों से जुड़ी यादों को सहेजने के साथ एक इंटरप्रिटेशन सेंटर यानी व्याख्या केंद्र भी बनाया जाएगा. इसका उद्देश्य लोगों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, आध्यात्मिक विचारों और देश के लिए उनके योगदान से परिचित कराना है. केंद्र सरकार ने ‘स्वदेश दर्शन 2.0 योजना’ के तहत काशी-सारनाथ हेरिटेज स्ट्रीटस्केप परियोजना को मंजूरी दी है. इसके लिए काशी को कुल 37.14 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा, 20.69 करोड़ रुपये, गोपाल लाल विला में बनने वाले स्वामी विवेकानंद स्मारक के लिए रखा गया है.

तीन बार काशी आए थे स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद का काशी से गहरा जुड़ाव रहा है. उपलब्ध ऐतिहासिक विवरणों के मुताबिक, उन्होंने 1887, 1890 और 1891 में परिव्राजक संन्यासी के रूप में वाराणसी की यात्रा की थी. इन यात्राओं के दौरान गोपाल लाल विला में उनके ठहरने का उल्लेख मिलता है. कहा जाता है कि शिकागो में विश्व धर्म संसद जाने की योजना से भी इस स्थान का संबंध रहा है. शिकागो से लौटने के बाद स्वामी विवेकानंद वर्ष 1902 में फिर काशी आए थे. इसी वर्ष 4 जुलाई को उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया.

स्वामी विवेकानंद की विरासत को मिलेगी नई पहचान

गोपाल लाल विला में स्मारक बनने से काशी की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान को एक नया आयाम मिल सकता है. यहां आने वाले लोगों को सिर्फ एक ऐतिहासिक इमारत देखने का मौका नहीं मिलेगा, बल्कि वे स्वामी विवेकानंद के विचारों, युवाओं के प्रति उनके संदेश और राष्ट्र निर्माण के उनके संकल्पों को भी समझ सकेंगे. अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि इस परियोजना का काम कब शुरू होता है और ऐतिहासिक गोपाल लाल विला को उसका नया स्वरूप कब मिलता है.

About the Author

authorimg

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

October 14, 2026, 12:27 IST



Source link

Views: 6
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी’, शहनाज गिल ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, हंस पड़े सब

Next Post

जिस ‘रामायण’ ने रचा इतिहास, उसे डिज्नी ने कर दिया था रिजेक्ट, ललित मोदी ने बताई मीटिंग की कहानी

Next Post
जिस ‘रामायण’ ने रचा इतिहास, उसे डिज्नी ने कर दिया था रिजेक्ट, ललित मोदी ने बताई मीटिंग की कहानी

जिस 'रामायण' ने रचा इतिहास, उसे डिज्नी ने कर दिया था रिजेक्ट, ललित मोदी ने बताई मीटिंग की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement