• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Saurabh Rajpoot Murder Case Live: साहिल-मुस्कान का यमराज से मिलने का वक्त आ गया… सौरभ की मां का बयान

Admin by Admin
October 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Saurabh Rajpoot Murder Case Live: साहिल-मुस्कान का यमराज से मिलने का वक्त आ गया… सौरभ की मां का बयान


Last Updated:October 14, 2026, 09:55 IST

Blue Drum Murder Case Live: ब्लू ड्रम मर्डर केस मामले में दोषी करार दिए गए मुस्कान और साहिल को आज कोर्ट सजा सुनाएगी. वहीं मृतक सौरभ के परिजनों ने दोषियों को फांसी की सजा मिले, इसके लिए व्रत तक रखा है. दोषी मुस्…और पढ़ें

साहिल-मुस्कान का यमराज से मिलने का वक्त आ गया... सौरभ की मां का बयानZoom

सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा.

मेरठ सौरभ राजपूत हत्याकांड लाइवः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड मामले में दोषी करार दिए गए मुस्कान और साहिल को आज सजा सुनाई जाएगी. जिला जज दोनों दोषियों को सजा सुनाएंगे. वहीं सौरभ के परिजनों ने दोनों के लिए फांसी की मांग की है. सजा का दिन आते ही जेल में बंद मुस्कान और साहिल की बेचैनी बढ़ गई है. उम्मीद की जा रही है कि फैसले के दौरान मुस्कान और साहिल कोर्ट में पेश होंगे. हालांकि इस बीच मुस्कान ने अपनी बेटी से मिलने की इच्छा जताई है. सजा का समय नजदीक आते ही साहिल जेल में जो काम कर रहा था, अब उसने बंद कर दिया है. साथ ही दोनों ने खाना और पूजा पाठ भी कम कर दी है. जबकि सौरभ के परिजनों ने फांसी की सजा के लिए व्रत रखा है. मेरठ जिला जज के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

October 14, 202609:51 IST

Meerut Saurabh Murder Case Live: सौरभ की मां ने कहा- मुस्कान बेटी से मिलने का नाटक कर रही है

सौरभ राजपूत हत्याकांडः सौरभ की मां का कहना है कि सज़ा के एलान के बाद दोनों को अलग अलग प्रदेशों की जेल में रखना चाहिए. सिम्पैथी पाने के लिए अपनी बेटी से मिलने का नाटक कर रही है मुस्कान. बच्ची से क्या मिलना अब मुस्कान और साहिल को यमराज से मिलने का वक्त आ गया है. मां रेणू देवी ने कहा कि सौरभ की बच्ची की भी बद्दुआ मुस्कान और साहिल को मिलेगी. मुस्कान और साहिल को हो सज़ा ए मौत, फांसी हो. उनका कहना है कि तीन मार्च को सौरभ से आखिरी बार बात हुई थी. उस वक्त उनका लाल कहकर गया था कि आउंगा. लेकिन आज तक नहीं आया.

October 14, 202609:47 IST

Saurabh Rajpoot Murder Case Live: साहिल-मुस्कान का अब यमराज से मिलने का वक्त आ गया है- सौरभ की मां

साहिल और मुस्कान के सजा के फैसले को लेकर सौरभ की मां रेणू देवी ने न्यूज़ 18 से ख़ास बातचीत में कहा कि अब मुस्कान और साहिल को यमराज से मिलने का वक्त आ गया है. मुस्कान को नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी.. सौरभ की मां का कहना है कि ऐसे लोगों को चौराहे पर खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नवरात्र का व्रत रख रही हूं. माता रानी ऐसे पापियों का संहार करेंगी. मेरे बेटे के साथ कातिलाना बेवफाई मुस्कान ने की.

October 14, 202609:44 IST

Meerut Blue Drum Murder Case Live: सजा का फैसला सुनने से पहले बेटी से मिलना चाहती है मुस्कान

मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड मामले पर मेरठ मंडल जेल के सीनियर जेल अदीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा कि आरोपी साहिल और मुस्कान करीब डेढ़ साल से मेरठ मंडल जेल में बंद हैं. जब यह जेल में आए थे तो दोनों नशे के आदी थे. इनकी काउंसलिंग करवाई गई. तीन महीने में इनकी नशे की आदत दूर की हमने. उसके बाद जेल नियम में काम किया गया इन्होंने. मुस्कान ने सिलाई कढ़ाई का काम शुरू किया जेल के अंदर और इस दौरान पता चला कि वह गर्भवती है. उसको सुविधा दी गई जेल नियमों के अनुसार. मुस्कान की बेटी हुई नवंबर में. फिर उससे काम नहीं लिया गया. क्योंकि अंडर ट्रायल कैदियों से काम नहीं लिया जा सकता है. साहिल ने खेती बाड़ी और बागवानी का काम संभाला. मुस्कान ने जेल के अंदर नियमित रूप से भजन-पूजन जो है, उसमें हिस्सा लिया. सजा पर फेसला आने के पहले के पहले मुस्कान की इच्छा है वो अपनी 6 साल की बेटी, जो जेल के बाहर है, उससे मिलना चाहती है. आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सुनवाई होगी, 11 बजे के बाद.

Location :

Meerut,Uttar Pradesh

First Published :

October 14, 2026, 09:38 IST



Source link

Views: 4
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘बच्चे बेवकूफ नहीं होते’, रीति को लग गई थी पिता मनोज तिवारी के रिश्ते की भनक, फोन कर दी थी दूसरी शादी की नसीहत

Next Post

प्रभास की ‘द राजा साब’ क्यों फ्लॉप हुई? 400 करोड़ी फिल्म नहीं निकाल पाई बजट, प्रोड्यूसर बोले- गलती हो गई

Next Post
प्रभास की ‘द राजा साब’ क्यों फ्लॉप हुई? 400 करोड़ी फिल्म नहीं निकाल पाई बजट, प्रोड्यूसर बोले- गलती हो गई

प्रभास की 'द राजा साब' क्यों फ्लॉप हुई? 400 करोड़ी फिल्म नहीं निकाल पाई बजट, प्रोड्यूसर बोले- गलती हो गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement