• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दो वर्ष पहले बिछी पाइपलाइन फिर भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी

JK Gupta by JK Gupta
October 14, 2026
in सोनभद्र
0

पंचायत संवाददाता@विष्णु कुशवाहा…


..परासी पांडे में हर घर जल मिशन की व्यवस्था पर उठे सवाल, पेयजल की समस्या बरकरार


रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की परासी पांडे ग्राम पंचायत में हर घर जल मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के करीब दो साल बाद भी ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। बाबा अंबेडकर स्थल के सामने गांव मे बिछाई गई पाइपलाइन से अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

घरों तक कनेक्शन होने के बावजूद पानी नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है।ग्रामीण राजकुमारी ने बताया कि करीब दो साल पहले गांव में पाइपलाइन बिछाई गई थी और कनेक्शन भी कर दिया गया था, लेकिन आज तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई।

इसके कारण परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरे लोगों से पानी मांगना पड़ता है। कई बार दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे समय और मेहनत दोनों खर्च होते हैं।

वहीं, ग्रामीण ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में कुछ लोगों के घरों तक ही कनेक्शन पहुंचा है, जबकि कई परिवार अब भी कनेक्शन से वंचित हैं। जिन घरों में कनेक्शन दिए गए हैं, वहां भी पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को हर घर जल मिशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए उन्हें आज भी परेशान होना पड़ रहा है। पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने के बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं होने से योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पाइपलाइन की जांच कराने, नियमित जलापूर्ति शुरू करने और छूटे हुए परिवारों को भी कनेक्शन देने की मांग की है।इस समस्या को लेकर शीतल, गायत्री, जयप्रकाश, चंद्रप्रकाश और रवि राम सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है।

इस संबंध में सहायक अभियंता पंकज से मोबाइल फोन पर बातचीत की गई। उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया जल्दी ही कर्मचारियों को मौके पर भेज कर पेयजल मे हो रही समस्या का निरिक्षण कराया जायेगा और आपूर्ति मे जो भी समस्या होगी उसे दूर कर समस्या को  ठीक करा दिया जाएगा।

Views: 18
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

मद्रास में बैंक मैनेजर की नौकरी छोड़ बहराइच में बनाई पहचान, पति-पत्नि चला रहे डोसा की दुकान, खाने वालों की लगती है लाइन

Next Post

‘बच्चे बेवकूफ नहीं होते’, रीति को लग गई थी पिता मनोज तिवारी के रिश्ते की भनक, फोन कर दी थी दूसरी शादी की नसीहत

Next Post
‘बच्चे बेवकूफ नहीं होते’, रीति को लग गई थी पिता मनोज तिवारी के रिश्ते की भनक, फोन कर दी थी दूसरी शादी की नसीहत

'बच्चे बेवकूफ नहीं होते', रीति को लग गई थी पिता मनोज तिवारी के रिश्ते की भनक, फोन कर दी थी दूसरी शादी की नसीहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement