• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन की सबसे कम कमाई, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर सीना तान खड़ी है फिल्म, जानें टोटल कलेक्शन

Admin by Admin
October 13, 2026
in मनोरंजन
0
‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन की सबसे कम कमाई, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर सीना तान खड़ी है फिल्म, जानें टोटल कलेक्शन


Last Updated:October 12, 2026, 23:07 IST

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 10 दिनों से यह मूवी डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. मगर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस क्राइम-थ्रिलर ने दूसरे सोमवार को सबसे कम कलेक्शन किया है. इसी के साथ ही ‘दृश्यम 3’ भारत में अब तक 313 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर चुकी है. खास बात है कि यह अजय देवगन के पूरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार है और यह फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही है. पहले दिन से ही सस्पेंस थ्रिलर मूवी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के 10वें दिन ही ‘दृश्यम 3’ ने भारत में 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि, 11वें दिन अजय देवगन की फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई है.

यह क्राइम-थ्रिलर अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आकड़ों के मुताबिक, दूसरे वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई के बाद फिल्म ने 11वें दिन रात 11 बजे तक भारत में 4.98 करोड़ का बिजनेस किया है, जो इसकी अब तक की सबसे कम कमाई है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

इस तरह अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ अब तक भारत में 313.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. 11वें दिन देशभर के फिल्म के 13,594 शोज चले हैं. वैसे वीकडेज में फिल्म की कमाई घटना स्वाभाविक बात है और अब देखना है कि यह मूवी आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म को दूसरे वीकेंड का भरपूर फायदा मिला. 8वें दिन 14.50 करोड़ रुपये कमाने के बाद शनिवार को 14,903 शो के जरिए कमाई में भारी उछाल आया और कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. वहीं, रविवार यानी 10वें दिन 14,872 शो से फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये बटोर लिए. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

मगर रविवार को शनिवार के मुकाबले 26 फीसदी की गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 10 दिनों के भीतर ही 300 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार दी. खास बात है कि ‘दृश्यम 3’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही अजय देवगन ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘दृश्यम 3’ ने ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ को पछाड़कर अजय की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है. इसके साथ ही यह भारत में 300 करोड़ नेट कमाने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म भी बन गई है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन के साथ तब्बू, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन लीड किरदारों में हैं. वहीं, प्रकाश राज ने भी फिल्म में कैमियो किया है. पिछले पार्ट की तरह इस मूवी में सौरभ शुक्ला का कैमियो देखने को मिलता है. इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में लौटे हैं. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

बताते चलें कि 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ फिल्म इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर है. स्टार स्टूडियो18 और ‘पैनोरमा स्टूडियोज’ के बैनर तले बनी इस फिल्म को आमिल कियान खान और परवेज शेख के साथ मिलकर अभिषेक पाठक ने लिखा है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 12, 2026, 23:03 IST



Source link

Views: 4
Post image
Previous Post

UP Election 2027: अखिलेश के परिवारवाद पर BJP का बड़ा हमला, PDA के दम पर सपा ने दिया जवाब

Next Post

रिटायरमेंट के बाद काट लिए ₹674000, सख्त हुआ इलाहाबाद हाईकोर्ट, बोला- ब्याज समेत 8 हफ्ते में लौटाओ

Next Post
रिटायरमेंट के बाद काट लिए ₹674000, सख्त हुआ इलाहाबाद हाईकोर्ट, बोला- ब्याज समेत 8 हफ्ते में लौटाओ

रिटायरमेंट के बाद काट लिए ₹674000, सख्त हुआ इलाहाबाद हाईकोर्ट, बोला- ब्याज समेत 8 हफ्ते में लौटाओ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement