संवाददाता@रामकेश यादव……

करमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककराही निवासी अजय उर्फ कल्लू (23) पुत्र रघुनाथ भारती के लापता होने से परिजन परेशान हैं। परिजनों के अनुसार अजय 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
प
रिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले की सूचना प्रशासन को भी दे दी गई है। परिजनों के मुताबिक अजय की लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच, रंग गेहुआं, बाल काले व छोटे तथा चेहरा गोल है। घर से निकलते समय उसने सामान्य कपड़े पहन रखे थे।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को अजय उर्फ कल्लू के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों को सूचित करें। सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10,000 रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।
संपर्क : शिवशंकर भारती — 8953832178