संवाददाता@रामबली मिश्रा….
— मुख्य अतिथि पूजा श्री ने फीता काटकर किया उद्घाटन, प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई जा रही रामलीला

स्थानीय दूधइया मंदिर प्रांगण में आयोजित दुर्गा पूजा एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई जा रही रामलीला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा श्री, विशिष्ट अतिथि संतोष यादव और प्रधान प्रतिनिधि विश्राम गुप्ता ने पूजा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में फीता काटकर किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। दुर्गा पूजा के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है। वहीं, प्रोजेक्टर के माध्यम से रामलीला का प्रदर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रामलीला के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा से जुड़े प्रसंगों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। ऐसे आयोजनों से लोगों में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।
पूजा समिति की ओर से आयोजन को सफल बनाने ,के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा और रामलीला के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। स्थानीय लोगों की सहभागिता से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।इस मौके पर पूजा समिति के इन्द्रदेव सिंह,के डी विश्वकर्मा,शिवधारी गुप्ता,वर्मा,सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
