• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘अपने आपको समझता क्या है तू बुढ़ऊ’, उम्र को लेकर लोग अमिताभ बच्चन को करते हैं ट्रोल, बोले- कम कर दिया पोस्ट करना

Admin by Admin
October 12, 2026
in मनोरंजन
0
‘अपने आपको समझता क्या है तू बुढ़ऊ’, उम्र को लेकर लोग अमिताभ बच्चन को करते हैं ट्रोल, बोले- कम कर दिया पोस्ट करना


Last Updated:October 12, 2026, 15:40 IST

महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में खुलासा किया है कि सोशल मीडिया पर उन्हें उम्र को लेकर किस तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर एक कंटेस्टेंट के सवाल का जवाब देते हुए बिग बी ने बताया कि लोग उन्हें भद्दे कमेंट्स में बुड्ढा तक कह देते हैं और पूछते हैं कि तू अपने आप को समझता क्या है? इसी वजह से उन्होंने अब सोशल मीडिया पर लिखना काफी कम कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

उम्र को लेकर लोग अमिताभ बच्चन को करते हैं ट्रोल, बोले- कम कर दिया पोस्ट करनाZoom

अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी’ के मंच पर बताया किस्सा. (फोटो: Instagram@amitabhbachchan)

नई दिल्ली. महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और आलोचनाओं को लेकर अपने दिल की बात खुलकर शेयर की है. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर एक कंटेस्टेंट ने जब बिग बी से पूछा कि सोशल मीडिया की नेगेटिविटी से कैसे डील किया जाए, तो इस पर महानायक ने कहा कि उनकी पीढ़ी के लोगों के लिए आज भी आलोचना या नेगेटिव कमेंट्स को झेलना और उन्हें संभालना काफी मुश्किल होता है.

एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट विनम्र ने महानायक से बेहद सीधा और आज के दौर से जुड़ा हुआ सवाल पूछा, ‘मैं तो आपसे यह सवाल पूछना चाहता हूं कि यह सोशल मीडिया पर आप आलोचना को हैंडल कैसे करते हो, सर? जैसे मेरी एज ग्रुप के लोगों को क्रिटिसिज्म बिल्कुल हैंडल करना नहीं आता और नहीं हो पाता’.

उम्र को लेकर अमिताभ बच्चन को लोग करते हैं ट्रोल

सोशल मीडिया को लेकर बिग बी ने कहा, ‘पहले हमने सोचा कि यह बहुत अच्छा यंत्र है, इसमें हम अपने दिल की बात बोल देते हैं. उसके बाद जब हमने पढ़ना शुरू किया कि इस पर लोग क्या कमेंट कर रहे हैं, तो हमने ऐसे लिखना ही बंद कर दिया. लोग लिखते हैं- अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ. ऐसे क्यों बोल रहा है? तो ऐसी-ऐसी शब्दावली देखकर बड़ा अजीब लगता है. इसलिए अब हमने ज्यादा लिखना छोड़ दिया है.’

तेजी से बढ़ रहे हैं अमिताभ बच्चन के फॉलोअर्स

बात को हल्के-फुल्के अंदाज में खत्म करते हुए अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा कहा कि विनम्र और स्टूडियो में बैठे सभी लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. बिग बी ने कहा, ‘और भई साहब, एक बात बताएं आपको? जब से लिखना कम कर दिया है, हमारे फॉलोअर्स और तेजी से बढ़ते जा रहे हैं.’

अमिताभ बच्चन ने मनाया 84वां जन्मदिन

बताते चलें कि अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर मुंबई स्थित उनके घर जलसा के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा. बिग भी अपने फैंस से मिलने के लिए घर से बाहर आए और उन्होंने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया. बिग बी ने साल 2008 में अपना पर्सनल ब्लॉग लिखना शुरू किया था और तब से लेकर आज तक वह अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहते हैं.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 12, 2026, 15:38 IST





Source link

Views: 7
Post image
Previous Post

विंढमगंज. थानाध्यक्ष ने फीता काटकर किया रामायण सीरियल का उद्घाटन

Next Post

सोनभद्र. गठिया के शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय पर इलाज से बचेंगे जोड़

Next Post

सोनभद्र. गठिया के शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय पर इलाज से बचेंगे जोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement