भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच हॉकी विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से करारी शिकस्त दे दी है। अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने चीन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था।
भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच हॉकी विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से करारी शिकस्त दे दी है। अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने चीन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था। भारत के लिए इस विश्व कप में आगे जाने के लिहाज से यह अहम जीत है।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला हॉकी विश्व कप मैच का पूरा रोमांच
दक्षिण अफ्रीका ने मैच की शानदार शुरुआत की। वे भारतीय चुनौती के लिए तैयार दिखे और भारतीय रक्षापंक्ति के लिए कुछ असहज क्षण पैदा किए। हालांकि, भारत धीरे-धीरे खेल में वापस आया और पहले क्वार्टर के अंतिम क्षणों से मैच पर नियंत्रण करना शुरू कर दिया। उन्होंने पहले क्वार्टर के अंत के करीब एक गोल किया और फिर दूसरे क्वार्टर में आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने दूसरे क्वार्टर में दो बार अपनी बढ़त बढ़ाई और हाफ टाइम तक 3-0 की बढ़त बना ली। पहले क्वार्टर के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की ओर से पहले क्वार्टर में सुनेलिता टोप्पो ने 10वें मिनट में गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। दक्षिण अफ्रीका ने गोल की तलाश में दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। क्वार्टर के अंत तक भारत ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। दूसरा क्वार्टर भारत के लि और शानदार रहा। भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। नवनीत कौर ने 16वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए टीम को बढ़त दिलाई। खेल के 24वें मिनट में सुशीला चानू ने शानदार गोल के साथ भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी है। हॉफ टाइम तक भारत 3-0 से आगे रहा। तीसरे क्वार्टर में भारत ने 8वें मिनट में एक और गोल दागकर बढ़त 4-0 की कर ली। भारत के लिए चौथा गोल दीपिका ने किया। तीसरे क्वार्टर में साउथ अफ्रीका को पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वे इसे गोल में कन्वर्ट नहीं कर पाए। यह चांस क्वार्टर के आखिरी पांच मिनट में बना था। तीसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में लालरेम्सियामी ने एक और गोल दागकर भारत की बढ़त को 5-0 कर दिया। साक्षी राणा ने अंतिम मिनट में एक और गोल दागा और बढ़त तीसरे क्वार्टर के अंत तक 6-0 कर दी। साउथ अफ्रीका ने चौथे क्वार्टर में पेनाल्टी कॉर्नर मिलने पर इस विश्व कप संस्करण का अपना पहला गोल किया और स्कोर 6-1 कर दिया। भारत आखिरी क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सका इसलिए फाइनल स्कोर 6-1 पर समाप्त हुआ।
भारत महिला टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टीम हॉकी विश्व कप फुल टाइम स्कोर
भारत – 6, साउथ अफ्रीका 1
भारत की स्टार्टिंग इलेवन
बिचु देवी खरिबाम (गोलकीपर), सलिमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, साक्षी राणा, रुतुजा दादासो पिसाल, इशिका चौधरी, लालरेम्सियामी, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू।
सब्स्टीट्यूट: सविता (गोलकीपर), इशिका, शिल्पी दास, बलजीत कौर, दीपिका, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग।




