• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Sports News: राजस्थान के शूटरों ने दिल्ली में मचाया धमाल, तनुज ने जीते 2 सिल्वर तो इनाया ने 2 गोल्ड पर जमाया कब्जा

Admin by Admin
October 8, 2026
in खेल
0
Sports News: राजस्थान के शूटरों ने दिल्ली में मचाया धमाल, तनुज ने जीते 2 सिल्वर तो इनाया ने 2 गोल्ड पर जमाया कब्जा


Last Updated:October 08, 2026, 08:08 IST

India Open Shotgun Championship: राजस्थान के युवा और अनुभवी शूटरों ने नई दिल्ली में आयोजित 11वीं इंडिया ओपन शॉटगन चैम्पियनशिप में अपनी निशानेबाजी का दम दिखाया है. डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने क्ले पिजन स्कीट और ट्रैप के अलग-अलग वर्गों में पदक हासिल किए. तनुज राज सिंह ने दो सिल्वर मेडल जीतकर खास उपलब्धि हासिल की, जबकि इनाया यादव ने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए. पदमजा राठौड़, युगांतर देवसिंह, दिव्यदत्त, प्रिंस नदवानी और भवानी सिंह कालवी ने भी अपने-अपने इवेंट में पदक जीते. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राइफल एसोसिएशन ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

दिल्ली में राजस्थान के शूटरों का जलवा, इनाया ने गोल्ड तो तनुज ने जीते सिल्वरZoom

राजस्थान के युवा और अनुभवी शूटरों ने नई दिल्ली में आयोजित 11वीं इंडिया ओपन शॉटगन चैम्पियनशिप में झटके कई मेडल

जयपुर. नई दिल्ली में आयोजित 11वीं इंडिया ओपन शॉटगन चैम्पियनशिप और बेरेटा गोल्ड कप में राजस्थान के युवा शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है. डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 5 से 13 अक्टूबर तक चल रही प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने अलग-अलग क्ले पिजन स्कीट और ट्रैप इवेंट में कई पदक अपने नाम किए हैं. प्रतियोगिता में प्रदेश के शूटरों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया.

खास तौर पर युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने राजस्थान राइफल एसोसिएशन को गौरवान्वित किया है. क्ले पिजन स्कीट जूनियर मैन और यूथ मैन एन.आर. इवेंट में राजस्थान के युवा शूटर तनुज राज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए. वहीं क्ले पिजन स्कीट विमेन इवेंट में पदमजा राठौड़ ने सिल्वर मेडल हासिल कर राजस्थान की पदक सूची में एक और उपलब्धि जोड़ी.क्ले पिजन ट्रैप एन.आर. यूथ और जूनियर वूमेन इवेंट में इनाया यादव ने शानदार निशानेबाजी करते हुए दो गोल्ड मेडल जीते. उनके प्रदर्शन को प्रतियोगिता में राजस्थान की बड़ी उपलब्धियों में गिना जा रहा है.

11वीं इंडिया ओपन शॉटगन चैम्पियनशिप और बेरेटा गोल्ड कप में राजस्थान के युवा शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया

इनाया की सटीक निशानेबाजी ने शीर्ष स्थान दिलाया

युवा वर्ग में इनाया की सटीक निशानेबाजी ने उन्हें शीर्ष स्थान दिलाया. क्ले पिजन ट्रैप एन.आर. जूनियर मैन इवेंट में युगांतर देवसिंह ने सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने यूथ मैन इवेंट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इस तरह युगांतर ने दो अलग-अलग वर्गों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. क्ले पिजन ट्रैप एन.आर. मैन यूथ इवेंट में दिव्यदत्त ने गोल्ड मेडल हासिल किया. वहीं इसी प्रतियोगिता के मैन इवेंट में प्रिंस नदवानी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राजस्थान के खाते में एक और पदक जोड़ा.

राजस्थन के शुटरों ने ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया

अनुभवी निशानेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया

अनुभवी निशानेबाजों में भी राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. क्ले पिजन ट्रैप एन.आर. मास्टर मैन इवेंट में भवानी सिंह कालवी ने रजत पदक अपने नाम किया. युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से राजस्थान की शॉटगन शूटिंग में मजबूत पकड़ का संकेत मिला है. प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों की इस सफलता पर राजस्थान राइफल एसोसिएशन ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं. एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी राजस्थान के शूटर इसी तरह प्रदेश का नाम रोशन करेंगे. दिल्ली में चल रही इस प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों का प्रदर्शन खेल प्रेमियों के लिए भी खास आकर्षण बना हुआ है.

About the Author

authorimg

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 08, 2026, 08:08 IST



Source link

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Nana Patekar Death: अब नहीं रहे नाना पाटेकर, कैसे हुई मौत , कहां हुआ निधन? देखें वीडियो

Next Post

घर का टैक्स है बाकी तो अभी करें आवेदन, सुल्तानपुर नगरपालिका दे रही है 10% तक की छूट.. जानिए लास्ट डेट

Next Post
घर का टैक्स है बाकी तो अभी करें आवेदन, सुल्तानपुर नगरपालिका दे रही है 10% तक की छूट.. जानिए लास्ट डेट

घर का टैक्स है बाकी तो अभी करें आवेदन, सुल्तानपुर नगरपालिका दे रही है 10% तक की छूट.. जानिए लास्ट डेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement