• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Exclusive: चिराग पासवान का 403 वाला प्लान, यूपी की सभी सीटों पर LJP की तैयारी, गठबंधन पर क्या बोले?

Admin by Admin
October 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Exclusive: चिराग पासवान का 403 वाला प्लान, यूपी की सभी सीटों पर LJP की तैयारी, गठबंधन पर क्या बोले?


Last Updated:October 07, 2026, 23:57 IST

Super Exclusive interview with Chirag Paswan: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने अपनी तैयारी का दायरा साफ कर दिया है. पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि LJP प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है. हालांकि, चुनाव में गठबंधन होगा या पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

चिराग पासवान का 403 वाला प्लान, यूपी की सभी सीटों पर LJP की तैयारीZoom

चिराग पासवान की तस्वीर.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी को लेकर अपना प्लान साफ कर दिया है. चिराग ने कहा है कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है. गठबंधन होगा या नहीं, यह अभी तय नहीं है. लेकिन पार्टी हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहती है.

चिराग का कहना है कि कल गठबंधन होगा या नहीं होगा, अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी. अगर गठबंधन बनता है तो LJP उसी के साथ चुनाव लड़ेगी. अगर गठबंधन नहीं बनता और अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति आती है, तो पार्टी उसके लिए भी तैयार है. यानी फिलहाल पार्टी ने अपने विकल्प खुले रखे हैं.

403 सीटों पर तैयारी क्यों?
यूपी में विधानसभा की 403 सीटें हैं. चिराग का कहना है कि पार्टी की तैयारी किसी एक इलाके या कुछ सीटों तक सीमित नहीं है. संगठन को पूरे प्रदेश में मजबूत करने पर काम किया जा रहा है. इसका मतलब यह है कि LJP अभी से हर विधानसभा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बनाने की कोशिश कर रही है.

चिराग की पार्टी केंद्र और बिहार में NDA के साथ है. लेकिन यूपी को लेकर गठबंधन का फैसला अभी साफ नहीं है. चिराग ने कहा कि बिहार और राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट है, लेकिन दूसरे राज्यों में गठबंधन का स्वरूप क्या होगा, यह अलग विषय है.

गठबंधन में सिर्फ सीटों का हिसाब नहीं
चिराग ने गठबंधन की राजनीति को लेकर भी अपनी सोच बताई. उनका कहना है कि गठबंधन सिर्फ अपनी सीटों का फायदा लेने के लिए नहीं होना चाहिए. अगर LJP किसी गठबंधन का हिस्सा बनती है तो उसके समर्थकों का फायदा सहयोगी दलों को भी मिलना चाहिए. यही वजह है कि पार्टी पहले से पूरे प्रदेश में तैयारी करना चाहती है. इससे गठबंधन की स्थिति बनने पर भी पार्टी के पास अपना संगठन और कार्यकर्ता तैयार रहेंगे.

बिहार नहीं यूपी में होगा पिता रामविलास पासवान की पुण्यतिथि का कार्यक्रम 
चिराग के यूपी प्लान के बीच 8 अक्टूबर को लखनऊ में रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम होने जा रहा है. इस बार पार्टी ने यह आयोजन बिहार की जगह यूपी की राजधानी में रखा है. पार्टी के लिए यह कार्यक्रम यूपी में अपनी मौजूदगी दिखाने का भी एक अहम मौका है.

चिराग ने इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और मायावती समेत कई नेताओं को न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान के सभी नेताओं से अच्छे संबंध थे, इसलिए सभी को बुलाया गया है. चिराग ने यह भी कहा कि पुण्यतिथि का दिन उनके पिता को याद करने के लिए है और राजनीति की बात वह बाद में करेंगे.

चुनाव आयोग और विपक्ष पर भी बोले
चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद पर चिराग ने कहा कि आयोग की निष्पक्षता पर सवाल नहीं उठना चाहिए. उनके मुताबिक अगर आयोग पर आरोप लगाए जा रहे हैं तो उनका जवाब देना आयोग की जिम्मेदारी है. विपक्ष के प्रदर्शन पर भी चिराग ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि सिर्फ हंगामा खड़ा करने से समाधान नहीं निकलेगा. उनका कहना है कि विपक्ष को आयोग से समय लेकर सवाल पूछने चाहिए. अगर जवाब नहीं मिले तो दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी बात रखनी चाहिए.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 07, 2026, 23:57 IST



Source link

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सेट पर कैसे होते हैं विजय देवरकोंडा? रश्मिका मंदाना ने दिए फैंस के सवालों के जवाब, खोले कई राज

Next Post

कभी ‘मनहूस’ होने का लगा ठप्पा, अब थलाइवा संग करने जा रहीं डेब्यू, एक्ट्रेस का साउथ सिनेमा में रॉयल कमबैक

Next Post
कभी ‘मनहूस’ होने का लगा ठप्पा, अब थलाइवा संग करने जा रहीं डेब्यू, एक्ट्रेस का साउथ सिनेमा में रॉयल कमबैक

कभी 'मनहूस' होने का लगा ठप्पा, अब थलाइवा संग करने जा रहीं डेब्यू, एक्ट्रेस का साउथ सिनेमा में रॉयल कमबैक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement