Last Updated:
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए बड़ी खबर है. उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है. नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी यह एक्शन एंटरटेनर फिल्म 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज को लेकर रजनीकांत के फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.
रजनीकांत के फैंस की खुशी का नहीं ठिकाना
नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन फिल्म को सीबीएफसी से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है. अब फिल्म 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ट्रेलर में रजनीकांत का दमदार अंदाज और जबरदस्त एक्शन पहले ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा चुका है.
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया के जरिए ‘जेलर 2’ को यू/ए सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी शेयर की है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज का रास्ता भी साफ हो गया है. फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे.
ट्रेलर ने पहले ही बढ़ाई एक्साइटमेंट
‘जेलर 2’ का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. ट्रेलर की शुरुआत अभिनेता सूरज वेंजारामूडू के किरदार से होती है. वह अपने कब्जे में रखे एक शख्स से उन घटनाओं के पीछे छिपे व्यक्ति के बारे में सवाल करता है. सामने वाला शख्स जवाब देता है कि सिर्फ वह ही नहीं, बल्कि वे लोग भी उसे ढूंढ नहीं पाएंगे.इसके बाद कहानी में कई खलनायकों की एंट्री होती है, जो यह पता लगाने की कोशिश करते नजर आते हैं कि आखिर इन सब घटनाओं के पीछे कौन है. इसी बीच रजनीकांत की टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में धांसू एंट्री होती है.ट्रेलर में रजनीकांत का किरदार कुछ समय के लिए गायब नजर आता है. बाद में पता चलता है कि वह ड्राइवर का भेष बदलकर खुद को छिपाए हुए है. इस दौरान वह यह पता लगाने में जुटा है कि खलनायकों के पीछे आखिर किस बड़े शख्स का हाथ है.
दुश्मनों से भिड़ते नजर आएंगे रजनीकांत
ट्रेलर में टाइगर मुथुवेल पांडियन का एक्शन अवतार भी देखने को मिलता है. वह अपने दुश्मनों पर हमला करने के लिए स्नाइपर्स का इस्तेमाल करता नजर आता है. वहीं, एसजे सूर्या फिल्म में एक खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे. उनके किरदार और रजनीकांत के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है.फिल्म के ट्रेलर में रजनीकांत और विद्या बालन के बीच एक मजेदार बातचीत भी देखने को मिलती है. एक सीन में विद्या बालन का किरदार उनसे पूछता है कि वह चाय लेंगे या कॉफी. रजनीकांत मना कर देते हैं. इस पर वह कहती हैं कि सवाल चाय और कॉफी में से किसी एक को चुनने का है, पीना है या नहीं, इसका नहीं.
एक्शन के साथ मिलेगा मजेदार अंदाज
‘जेलर 2’ के ट्रेलर में एक्शन के साथ-साथ रजनीकांत का वही खास अंदाज भी देखने को मिल रहा है, जिसके उनके फैंस दीवाने हैं. एक सीन में टाइगर मुथुवेल पांडियन को ‘कल्पक्स’ नाम के खतरनाक शख्स के बारे में बताया जाता है. उसे ऐसा व्यक्ति बताया जाता है, जो किसी को जिंदा नहीं छोड़ता.इस पर रजनीकांत का किरदार मजाकिया अंदाज में जवाब देता है कि उसे इस बारे में पता नहीं था और अब वह देखेगा कि मामला क्या है. इसके बाद वह पुराने जमाने के डर पैदा करने वाले तरीकों पर भी तंज करता है और बताता है कि अब दुश्मनों से निपटने का तरीका बदल चुका है.
15 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
‘जेलर 2’ की घोषणा के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है. खासकर रजनीकांत की वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है. इसी साल अप्रैल में मेकर्स ने शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी और इस मौके पर केक कटिंग की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं.अब फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिलने के बाद इसकी रिलीज का इंतजार और बढ़ गया है. ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में रजनीकांत के साथ सूरज वेंजारामूडू, एसजे सूर्या और विद्या बालन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें
