• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘अभी इंतजार करो… सरप्राइज दूंगा’, राज्यसभा चुनाव पर चाचा शिवपाल यादव ने क्यों नहीं खोले पत्ते 

Admin by Admin
October 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
‘अभी इंतजार करो… सरप्राइज दूंगा’, राज्यसभा चुनाव पर चाचा शिवपाल यादव ने क्यों नहीं खोले पत्ते 


इटावा: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा की रणनीति को लेकर कहा कि पार्टी ने रणनीति तैयार की है, लेकिन उसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. शिवपाल ने इशारों में कहा कि चुनाव के समय सब कुछ सामने आ जाएगा और नतीजे अप्रत्याशित हो सकते हैं, सरप्राइज मिलेगा.

शिवपाल सिंह यादव अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर के खटखटा बाबा मंदिर पहुंचे थे. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की, संतों का आशीर्वाद लिया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा चुनाव से लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव तक कई सवालों के जवाब दिए.

शिवपाल बोले- सपा के तो हमारे पास हैं
जब शिवपाल यादव से पूछा गया कि क्या बीजेपी के कुछ विधायक सपा के संपर्क में हैं, तो उन्होंने सीधे तौर पर किसी विधायक का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा कि ‘सपा के तो हमारे पास हैं.’ इसके बाद उन्होंने राज्यसभा चुनाव की रणनीति का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव में रणनीति होती है और उसे पहले से नहीं बताया जा सकता.

दरअसल, राज्यसभा चुनाव में संख्या का खेल काफी अहम होता है. विधायक अपने वोट के जरिए राज्यसभा सदस्यों का चुनाव करते हैं. ऐसे में किसी पार्टी के पास अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए पर्याप्त संख्या न होने पर अतिरिक्त समर्थन जुटाना महत्वपूर्ण हो जाता है. यही वजह है कि चुनाव से पहले अलग-अलग दलों के विधायकों के समर्थन और क्रॉस वोटिंग को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो जाती है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीसरे प्रत्याशी पर बोले- अभी इंतजार करो
सपा के तीसरे प्रत्याशी को लेकर भी शिवपाल यादव ने कोई पत्ता नहीं खोला. उनसे जब पूछा गया कि क्या पार्टी राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार उतारेगी, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा- ‘अभी इंतजार करो.’ उन्होंने राज्यसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी ‘सरप्राइज’ का संकेत दिया. शिवपाल ने कहा कि अभी बहुत कुछ बताया नहीं जा सकता, समय आने पर पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी.

ओवैसी से गठबंधन पर भी शिवपाल ने नहीं खोले पत्ते
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ गठबंधन के सवाल पर भी शिवपाल यादव ने खुलकर कुछ नहीं कहा. उन्होंने कहा कि समय आने पर सब सामने आ जाएगा और समय आते-आते बहुत अच्छा होगा. ओवैसी ने भी हाल में यूपी में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए दूसरे दलों के साथ गठबंधन की संभावना को लेकर खुलापन दिखाया है. ऐसे में सपा की तरफ से शिवपाल का यह बयान गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आया है.

2027 को लेकर शिवपाल का बड़ा दावा
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है. जब उनसे पूछा गया कि सपा कितनी सीटें जीत सकती है, तो उन्होंने कोई आंकड़ा बताने से इनकार कर दिया. शिवपाल ने कहा कि अभी सीटों की संख्या को लेकर कुछ नहीं कहना है, ‘आप लोग देखते जाइए.’ उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हटाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है.

इस बयान के साथ शिवपाल यादव ने साफ कर दिया कि फिलहाल सपा की नजर सिर्फ राज्यसभा चुनाव पर नहीं है, बल्कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भी अपनी राजनीतिक जमीन तैयार कर रही है. राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों और समर्थन को लेकर सपा की रणनीति आने वाले दिनों में और साफ हो सकती है.



Source link

Post Views: 4
Previous Post

एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: आर्चरी में कुमकुम की धमाकेदार शुरुआत, रिकर्व इंडिविजुअल इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंची

Next Post

सोनभद्र. जिउतिया व्रत: नहाय-खाय से पारण तक निभती है कठिन साधना

Next Post

सोनभद्र. जिउतिया व्रत: नहाय-खाय से पारण तक निभती है कठिन साधना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.