• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Success Story: भीलवाड़ा के नितेश का पावर शो, 200 किलो बेंच प्रेस उठाकर बने सीनियर स्ट्रॉन्गमैन ऑफ राजस्थान

Admin by Admin
October 3, 2026
in खेल
0
Success Story: भीलवाड़ा के नितेश का पावर शो, 200 किलो बेंच प्रेस उठाकर बने सीनियर स्ट्रॉन्गमैन ऑफ राजस्थान

[ad_1]

Last Updated:October 02, 2026, 07:50 IST

Nitesh Rawat Success Story: भीलवाड़ा के युवा खिलाड़ी नितेश रावत ने पावरलिफ्टिंग में राजस्थान का नाम रोशन किया है. फलौदी में हुई राजस्थान स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 में नितेश ने 200 किलो की बेंच प्रेस लगाई. इस लिफ्ट को राजस्थान की अब तक की सबसे भारी बेंच प्रेस बताया गया है. नितेश ने प्रतियोगिता में सबसे भारी लिफ्ट दर्ज कर सीनियर स्ट्रॉन्गमैन ऑफ राजस्थान का खिताब अपने नाम किया. उनके नाम 4 राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक और 2 राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज हैं. नितेश ने युवाओं से रील और नशे से दूर रहकर खेल और लक्ष्य पर ध्यान देने की अपील की. उन्होंने शॉर्टकट छोड़कर मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने का संदेश दिया.

राजस्थान के फलौदी में द्वितीय राजस्थान स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के युवा पावरलिफ्टर और स्ट्रॉन्गमैन खिलाड़ी नितेश रावत ने शानदार प्रदर्शन किया. नितेश ने 200 किलोग्राम की बेंच प्रेस लगाकर प्रतियोगिता में सबसे भारी लिफ्ट दर्ज की और सीनियर स्ट्रॉन्गमैन ऑफ राजस्थान का खिताब अपने नाम किया.

नितेश रावत ने 200 किलो वजन की बेंच प्रेस लिफ्ट कर शानदार उपलब्धि हासिल की है. उनकी इस लिफ्ट को राजस्थान की अब तक की सबसे भारी बेंच प्रेस लिफ्ट बताया जा रहा है. 200 किलो वजन उठाकर नितेश ने अपनी ताकत, फिटनेस और लंबे समय की मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने राजस्थान में सबसे भारी 200 किलो बेंच प्रेस लगाने का खिताब अपने नाम किया है.

नितेश रावत ने साल 2020 में पावरलिफ्टिंग और स्ट्रॉन्गमैन की तैयारी शुरू की थी. इसके बाद उन्होंने 2023 में अपना पहला कॉम्पिटिशन खेला और उसमें पदक हासिल किया. पहली सफलता के बाद नितेश ने लगातार मेहनत और अभ्यास जारी रखा. अपनी लगन और अनुशासन के दम पर उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया और बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. अब 200 किलो की बेंच प्रेस लिफ्ट के साथ उन्होंने राजस्थान में नई पहचान बनाई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नितेश रावत अब तक 4 बार स्ट्रॉन्गमैन ऑफ इंडिया और 7 बार स्ट्रॉन्गमैन ऑफ राजस्थान का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 4 स्वर्ण पदक जीते हैं. नितेश के नाम 2 राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज हैं. अब 200 किलो की बेंच प्रेस लिफ्ट उनकी उपलब्धियों में एक और बड़ी कामयाबी बनकर जुड़ गई है. इस प्रदर्शन से उन्होंने अपनी ताकत और निरंतर मेहनत का शानदार उदाहरण पेश किया है.

नितेश रावत ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को रील और नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जिस भी खेल से जुड़े हैं, उसमें किसी तरह का शॉर्टकट न अपनाएं. नितेश ने कहा कि सफलता के लिए लगातार मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में प्रयास जरूरी है. लगन के साथ आगे बढ़ने पर सफलता जरूर हासिल की जा सकती है.

First Published :

October 02, 2026, 07:50 IST

[ad_2]

Source link

Views: 48
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

नुसरत भरूचा को एयरलिफ्ट कर लाया गया मुंबई, स्ट्रेचर पर लेटी नजर आईं एक्ट्रेस, वीडियो देख फैंस मांग रहे दुआएं

Next Post

मोटे अनाज से लेकर पोहा तक, बच्चों के लिए पौष्टिक आहार बनाने की फ्री ट्रेनिंग, जानिए पूरा तरीका

Next Post
मोटे अनाज से लेकर पोहा तक, बच्चों के लिए पौष्टिक आहार बनाने की फ्री ट्रेनिंग, जानिए पूरा तरीका

मोटे अनाज से लेकर पोहा तक, बच्चों के लिए पौष्टिक आहार बनाने की फ्री ट्रेनिंग, जानिए पूरा तरीका

Related Posts

  • रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News
  • पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News
  • Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News
  • दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News
  • एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement