• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बलिया के बड़ागांव में निर्मला चार बच्चों के साथ टीन-तिरपाल की झोपड़ी में रहने को मजबूर, बारिश में भीग जाती हैं किताबें

Admin by Admin
September 30, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
बलिया के बड़ागांव में निर्मला चार बच्चों के साथ टीन-तिरपाल की झोपड़ी में रहने को मजबूर, बारिश में भीग जाती हैं किताबें


Last Updated:September 30, 2026, 09:41 IST

बलिया के मनियर ब्लॉक के बड़ागांव में एक गरीब परिवार टीन और तिरपाल की झोपड़ी में रहने को मजबूर है. इस परिवार में पति-पत्नी और उनके चार बच्चे शामिल हैं. बांस की टूटी बल्लियां और टपकती छत बरसात के मौसम में उनकी मुश्किलें और बढ़ा देती है. निर्मला देवी, जो चार बच्चों की मां हैं, अपनी गोद में बच्चों को समेटे भूख, ठंड और बरसात से एक साथ लड़ रही हैं. झोपड़ी के अंदर बिखरा राशन और भीगी हुई किताबें उनकी गरीबी को दर्शाती हैं.

ख़बरें फटाफट

बलिया: जनपद बलिया के मनियर ब्लॉक के बड़ागांव में एक गरीब परिवार टीन और तिरपाल की झोपड़ी में रहने को मजबूर है. इस परिवार में पति-पत्नी और उनके चार बच्चे शामिल हैं. बांस की टूटी बल्लियां और टपकती छत बरसात के मौसम में उनकी मुश्किलें और बढ़ा देती है. निर्मला देवी, जो चार बच्चों की मां हैं, अपनी गोद में बच्चों को समेटे भूख, ठंड और बरसात से एक साथ लड़ रही हैं. झोपड़ी के अंदर बिखरा राशन और भीगी हुई किताबें उनकी गरीबी को दर्शाती हैं. निर्मला देवी ने कहा कि, शादी के बाद से वे इसी झोपड़ी में रह रही हैं. बरसात में बच्चों के कपड़े, किताबें और खाना सब भीग जाता है. आज तक कभी इस परिवार को अच्छे घर में रहने को नसीब नहीं हुआ.

साल में एक बार कपड़ा खरीदना हो जाता है मुश्किल

निर्मला देवी के पति छोटक चौहान मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पेट पाल रहे हैं. एक बार खाना बनाते समय झोपड़ी में आग लग गई थी, जिसमें निर्मला झुलस गई थीं, जिससे उन्हें बोलने में भी परेशानी होती है. परिवार को पांच किलो राशन मिलता है, जो पेट भरने के लिए पर्याप्त नहीं होता है, इसलिए निर्मला की बहनें उनकी मदद करती हैं. निर्मला के अनुसार, साल में एक बार कपड़े खरीदना भी उनके लिए काफी होता है.

निर्मला देवी के बच्चे विशाल और विकास पढ़कर डॉक्टर बनना चाहते हैं, लेकिन हर बरसात में उनकी कॉपियां भीगकर खराब हो जाती हैं और स्याही सपने बनकर बह जाते हैं. परिवार को आज तक आवास योजना के तहत एक ईंट भी नसीब नहीं हुई है. डीएम अंकल से एक बेटा किसान ने कहा कि, उनके पिता बहुत गरीब हैं और मजदूरी करते हैं, इसलिए उन्हें आवास दिलवा दीजिए.

बलिया को डीएम बनाएंगे झोपड़ी मुक्त

जनपद बलिया के नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि, उनका पहला संकल्प बलिया को झोपड़ी मुक्त कराना है. यह परिवार जिलाधिकारी के इस संकल्प के पूरा होने का इंतजार कर रहा है. SDM ने कहा कि मामला संज्ञान में अगले सूची के लिए इनका नाम एड किया जा रहा है, जल्द इनको आवास मिलेगा और अब शासन के हर योजना का लाभ भी इनको मिलेगा.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

Location :

Ballia,Uttar Pradesh

First Published :

September 30, 2026, 09:41 IST



Source link

Post Views: 5
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Indian Women Archery Gold Medal: तीरों से रचा इतिहास, मिलिए भारत की 3 शेरनियों से, जिन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल

Next Post

बिग बॉस 20 से बेघर हुईं ईशा रिखी, बादशाह की वाइफ के छलके इमोशन्स, घर के अंदर के इमोशनल ब्रेकडाउन पर बयां किया दर्द

Next Post
बिग बॉस 20 से बेघर हुईं ईशा रिखी, बादशाह की वाइफ के छलके इमोशन्स, घर के अंदर के इमोशनल ब्रेकडाउन पर बयां किया दर्द

बिग बॉस 20 से बेघर हुईं ईशा रिखी, बादशाह की वाइफ के छलके इमोशन्स, घर के अंदर के इमोशनल ब्रेकडाउन पर बयां किया दर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.