• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Indian Women Archery Gold Medal: तीरों से रचा इतिहास, मिलिए भारत की 3 शेरनियों से, जिन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल

Admin by Admin
September 30, 2026
in खेल
0
Indian Women Archery Gold Medal: तीरों से रचा इतिहास, मिलिए भारत की 3 शेरनियों से, जिन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल


Last Updated:September 30, 2026, 08:57 IST

Indian Women Archery Gold Medal: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने एशियन गेम्स में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए चीन को हराकर स्वर्ण पदक बरकरार रखा. ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी और पृथिका प्रदीप की भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन को 238-234 से हराकर खिताब अपने नाम किया. भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 2023 में हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था.

तीरों से रचा इतिहास, मिलिए भारत की 3 शेरनियों से, जिन्होंने जीता गोल्ड मेडलZoom

गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला आर्चरी टीम से मिलिए (मध्य में ज्योति सुरेखा वेन्नम, बाएं पृथिका प्रदीप, चिकिता तनिपार्थी दाएं)

आईची-नागोया: भारत की शेरनियों ने अपने तीरों से इतिहास रचा है. बुधवार की सुबह-सुबह एशियन गेम्स का सातवां गोल्ड मेडल देश आया. 238 पॉइंट का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए महिला कंपाउंड टीम ने चीन को फाइनल में हराया. चलिए आपको ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी और पृथिका प्रदीप की तिकड़ी से मिलवाते हैं, जिन्होंने जापान में तिरंगे का मान बढ़ाया और राष्ट्रगान की धुन बजवाकर पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीम की सबसे बड़ी स्टार, ज्योति सुरेखा वेन्नम
ज्योति सुरेखा वेन्नम इस टीम की सबसे अनुभवी तीरंदाज हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा उपलब्धियां हैं. इंटरनेशनल प्रेशर झेलने में माहिर सुरेखा आंध्र प्रदेश की रहने वालीं हैं, जिनका जन्म 3 जुलाई 1996 को चल्लापल्ली में हुआ. तीरंदाजी से पहले नेशनल लेवल पर स्विमिंग करती थीं. लेकिन कम उम्र में ही तीरंदाजी के गुर भी समझने लगीं और धीरे-धीरे खुद को दुनिया की टॉप कंपाउंड तीरंदाजों में स्थापित कर लिया. ज्योति 2022 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीतकर यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बनी थीं. उन्होंने महिला व्यक्तिगत, महिला टीम और मिक्स्ड टीम के साथ सुनहरा निशाना लगाया था. ज्योति के नाम वर्ल्ड चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में कई गोल्ड हैं. 2017 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है.

Bullseye for Gold! 🎯🥇

Heartiest congratulations to Jyothi Surekha Vennam, Prithika Pradeep, and Taniparthi Chikitha on winning Gold in the Women’s Compound Team event at #AsianGames2026. The trio also equalled the World Record in a masterclass of precision and skill!… pic.twitter.com/ixckk5emdJ





Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

IT छापों के बाद बिगड़ी रकुल प्रीत सिंह के ससुर की तबीयत, वाशु भगनानी को लंदन के हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

Next Post

बलिया के बड़ागांव में निर्मला चार बच्चों के साथ टीन-तिरपाल की झोपड़ी में रहने को मजबूर, बारिश में भीग जाती हैं किताबें

Next Post
बलिया के बड़ागांव में निर्मला चार बच्चों के साथ टीन-तिरपाल की झोपड़ी में रहने को मजबूर, बारिश में भीग जाती हैं किताबें

बलिया के बड़ागांव में निर्मला चार बच्चों के साथ टीन-तिरपाल की झोपड़ी में रहने को मजबूर, बारिश में भीग जाती हैं किताबें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.