• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठ गए ACP इमरान, चलने में लाचार महिला की ऐसे सुनी फरियाद, फोटो वायरल

Admin by Admin
September 30, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठ गए ACP इमरान, चलने में लाचार महिला की ऐसे सुनी फरियाद, फोटो वायरल


Last Updated:September 29, 2026, 23:26 IST

Agra Latest News: आगरा में एसीपी इमरान अहमद का एक मानवीय अंदाज सामने आया है. हाथ-पैरों से लाचार बुजुर्ग महिला अपनी शिकायत लेकर उनके कार्यालय पहुंची थी. महिला को चलने में परेशानी देखकर एसीपी खुद बाहर आए, उसे कुर्सी पर बैठाया और फिर जमीन पर बैठकर उसकी पूरी फरियाद सुनी. अब इसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठ गए ACP इमरान, चलने में लाचार महिला की ऐसे सुनी फरियादZoom

एसीपी इमरान अहमद.

आगरा: यूपी में आगरा पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है. यहां हाथ-पैरों से लाचार एक बुजुर्ग महिला अपनी शिकायत लेकर एसीपी के पास पहुंची. महिला को चलने में परेशानी थी. जब एसीपी को इसकी जानकारी हुई तो वह खुद अपने कार्यालय से बाहर आए और महिला के पास जमीन पर बैठकर उसकी पूरी बात सुनी. अब एसीपी का महिला के सामने जमीन पर बैठकर शिकायत सुनने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मामला फतेहाबाद स्थित एसीपी कार्यालय का बताया जा रहा है. यहां एसीपी इमरान अहमद अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे. इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला भी अपनी फरियाद लेकर पहुंची. महिला के हाथ-पैरों में दिक्कत थी और वह खुद चलकर अंदर आने की स्थिति में नहीं थी.

जब एसीपी को पता चला कि महिला चलने में असमर्थ है, तो उन्होंने उसे अपने कार्यालय के अंदर बुलाने के बजाय खुद बाहर आने का फैसला किया. एसीपी अपने कमरे से बाहर आए और महिला को सहारा देकर कुर्सी पर बैठाया. इसके बाद एसीपी इमरान अहमद खुद महिला के सामने जमीन पर बैठ गए.

उन्होंने वहीं बैठकर महिला की शिकायत सुनी और उसकी परेशानी को समझने की कोशिश की. इस दौरान महिला ने अपनी समस्या बताई. एसीपी ने उसकी बात ध्यान से सुनी और मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया. एसीपी के इस अंदाज की तस्वीर और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तस्वीर में पुलिस अधिकारी जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि महिला कुर्सी पर बैठी है. सोशल मीडिया पर लोग पुलिस अधिकारी के इस व्यवहार की चर्चा कर रहे हैं.

आमतौर पर पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों को अपनी बात रखने के लिए कार्यालय तक जाना पड़ता है, लेकिन इस मामले में एसीपी खुद बाहर आ गए. महिला की परेशानी को देखते हुए उन्होंने जमीन पर बैठकर उसकी बात सुनी.

पुलिस अधिकारी का यह व्यवहार दिखाता है कि जनसुनवाई सिर्फ शिकायत सुनने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति की परेशानी को समझना भी है. महिला को उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Agra,Agra,Uttar Pradesh

First Published :

September 29, 2026, 23:26 IST



Source link

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

OPINION: जब खेल कमेंट्री होती थी सुनने लायक, क्यों याद आते हैं सुशील दोषी और जसदेव सिंह?

Next Post

‘हिमेश रेशमिया, क्यों गाया ‘जय अंबे बोल’?’ लोगों को नहीं रास आया शरवरी वाघ का नया गाया, आयुष्मान पर नहीं जमी आवाज

Next Post
‘हिमेश रेशमिया, क्यों गाया ‘जय अंबे बोल’?’ लोगों को नहीं रास आया शरवरी वाघ का नया गाया, आयुष्मान पर नहीं जमी आवाज

'हिमेश रेशमिया, क्यों गाया 'जय अंबे बोल'?' लोगों को नहीं रास आया शरवरी वाघ का नया गाया, आयुष्मान पर नहीं जमी आवाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.