• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. ईंधन आपूर्ति और कोयला प्रबंधन की निदेशक ने की समीक्षा

JK Gupta by JK Gupta
September 29, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव….


एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव ने सोमवार को एनटीपीसी सिंगरौली का दौरा कर ईंधन आपूर्ति, कोयला प्रबंधन एवं हैंडलिंग व्यवस्थाओं की समीक्षा की। तीन दिवसीय सिंगरौली दौरे के दौरान उन्होंने विद्युत उत्पादन के अनुरूप कोयले की निर्बाध उपलब्धता तथा पूरी ईंधन आपूर्ति श्रृंखला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

समीक्षा बैठक में एनटीपीसी सिंगरौली के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव, एनटीपीसी विंध्याचल के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता सहित विंध्याचल और रिहंद की ईंधन प्रबंधन टीमें मौजूद रहीं। बैठक में कोयले की उपलब्धता, आपूर्ति, परिवहन, हैंडलिंग और समयबद्ध आपूर्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने विद्युत उत्पादन की आवश्यकता के अनुरूप ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।

‘पंच परमेश्वर’ के मंचन ने बांधा समां
शक्तिनगर। हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत एनटीपीसी सिंगरौली के प्रेक्षागृह में मुंशी प्रेमचंद की कालजयी कहानी ‘पंच परमेश्वर’ का संगीत प्रधान नाट्य मंचन किया गया। समूहन कला संस्थान, आजमगढ़ की ओर से निर्देशक राजकुमार शाह के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक में न्याय, कर्तव्य और निष्पक्ष निर्णय का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य समाज के नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करता है। ‘पंच परमेश्वर’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है और जिम्मेदारी मिलने पर निर्णय व्यक्तिगत आग्रहों से ऊपर उठकर न्याय, विवेक एवं कर्तव्यबोध के आधार पर लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने हिंदी को विचार, संवेदना और संवाद का सशक्त माध्यम बताते हुए कार्य-संस्कृति में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया।

कार्यक्रम में एनटीपीसी सिंगरौली, विंध्याचल एवं रिहंद के अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि और उनके परिवारजन मौजूद रहे। अंत में नाट्य प्रस्तुति में शामिल कलाकारों को सम्मानित किया गया।

Views: 150
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रैंप वॉक के बाद ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की चर्चा, बढ़े वजन पर ट्रोल्स ने किए भद्दे कमेंट- ‘क्यों नहीं करतीं कम?’

Next Post

शक्तिनगर. वारंटियों पर चला पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

Next Post

शक्तिनगर. वारंटियों पर चला पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement