• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Roll Ball Player I बेटी ने बढ़ाया देश का मान, अजमेर की गौरवी ने जीता गोल्ड मेडल

Admin by Admin
September 29, 2026
in खेल
0
Roll Ball Player I बेटी ने बढ़ाया देश का मान, अजमेर की गौरवी ने जीता गोल्ड मेडल

[ad_1]

Last Updated:September 29, 2026, 11:06 IST

Roll Ball Player Gauravi Singh: अजमेर की गौरवी सिंह ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता. 9 साल से रोल बॉल खेल रहीं गौरवी की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे अजमेर में खुशी का माहौल है.

अजमेर. बेटियां अगर ठान लें तो फिर मंजिल कितनी भी दूर क्यों न हो अपने हौसले और मेहनत से उसे हासिल कर ही लेती हैं. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है राजस्थान के अजमेर जिले की बेटी गौरवी सिंह ने. श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस जीत में अजमेर की बेटी गौरवी सिंह सिंह की अहम भूमिका रही. इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि राजस्थान और पूरे देश का नाम रोशन हुआ है.

गौरवी ने बताया कि श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित ट्राई-सीरीज रोल बॉल प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, इजिप्ट और फिलीपींस की टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना मेजबान श्रीलंका से हुआ. भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 2-0 से मात दी और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. पूरे मुकाबले में भारतीय टीम का आत्मविश्वास और बेहतरीन तालमेल देखने को मिला.

9 साल से रोल बॉल को बनाया जुनून
गौरवी ने आगे बताया कि वह पिछले करीब 9 वर्षों से इस खेल से जुड़ी हुई हैं. लगातार अभ्यास और मेहनत के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. श्रीलंका में मिली यह सफलता उनके खेल सफर की एक और बड़ी उपलब्धि है. वह आगे बताती है कि अब इस जीत के बाद आगामी एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप के ट्रायल्स की तैयारी में जुट गई हैं. उन्हें उम्मीद है कि मेहनत के दम पर वह आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहेंगी.

परिवार और क्षेत्र में है खुशी का माहौल
गौरवी अजमेर के भगवानगंज क्षेत्र की निवासी हैं, गौरवी की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. गौरवी के परिवार जनों का कहना है कि इस खेल में लगातार मेहनत, अनुशासन और फिटनेस की जरूरत होती है और गौरवी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना गौरव की बात है.

About the Author

authorimg

मोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें

Location :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

September 29, 2026, 11:06 IST

[ad_2]

Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Bigg Boss 20: ‘काजी तौकीर-माही विज रियल, बाकी सब दोगले हैं’, शिल्पा शिंदे ने सलमान की जमकर तारीफ

Next Post

‘शौच के शौचालय नहीं, पीने के लिए पानी नहीं…’, घर का ऐसा दर्दनाक मंजर, बोलते-बोलते रो पड़ीं UP की हसीना बेगम

Next Post
‘शौच के शौचालय नहीं, पीने के लिए पानी नहीं…’, घर का ऐसा दर्दनाक मंजर, बोलते-बोलते रो पड़ीं UP की हसीना बेगम

'शौच के शौचालय नहीं, पीने के लिए पानी नहीं...', घर का ऐसा दर्दनाक मंजर, बोलते-बोलते रो पड़ीं UP की हसीना बेगम

Related Posts

  • रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News
  • पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News
  • Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News
  • दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News
  • एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement