Last Updated:
Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week 2026: ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम आते ही उनकी खूबसूरती और शानदार फैशन सेंस की चर्चा होने लगती है. अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने पेरिस में अपने अंदाज से महफिल लूट ली. एफिल टावर के सामने हुए फैशन इवेंट में ऐश्वर्या ने रैंप वॉक किया और अपने रॉयल लुक से सबका ध्यान खींचा. ऐश्वर्या के साथ केंडल जेनर, सिमोन एश्ली, सेलीन डियोन और ईवा लोंगोरिया जैसी इंटरनेशनल हस्तियां भी नजर आईं. इवेंट के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
ऐश्वर्या राय बच्चन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. फोटो साभार-@@IyanAmjad/@popbackupp/X
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने शानदार अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. पेरिस में आयोजित एक भव्य फैशन इवेंट में एक्ट्रेस ने अपने रॉयल लुक और शानदार रैंप वॉक से सबका ध्यान खींच लिया. एफिल टावर के सामने 52 साल की ऐश्वर्या अपने शानदार अंदाज में नजर आईं. इस इवेंट में उनके साथ हॉलीवुड मॉडल केंडल जेनर और एक्ट्रेस सिमोन एश्ली समेत कई इंटरनेशनल सितारे भी मौजूद रहे. ऐश्वर्या की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों का सिलसिला शुरू हो गया.
दरअसल, पेरिस फैशन वीक के दौरान आयोजित ‘लोरियल पेरिस’ के इवेंट में ऐश्वर्या ने एफिल टावर के सामने रैंप वॉक किया. भारतीय हसीना को देख वहां मौजूद हर शख्स की नजरें उन पर ही टिक गईं. अपने शाही अंदाज और जबरदस्त कॉन्फिडेंस से उन्होंने पूरी महफिल लूट ली.
वेलवेट आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस
इवेंट के लिए ऐश्वर्या ने यारा शोमेकर का डिजाइन किया हुआ शानदार वेलवेट आउटफिट पहना था. उनके ड्रामेटिक लुक में रॉयल अंदाज और ग्लैमर का खूबसूरत मेल देखने को मिला. एक्ट्रेस ने अपने बालों के बोल्ड कलर से भी लुक को ग्रेस किया. रैंप पर उनका कॉन्फिडेंस और अंदाज लोगों को खूब पसंद आया. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए उनकी खूबसूरती और ग्रेस की तारीफ कर रहे हैं.
Once a Queen, Forever a Queen
#AishwaryaRaiBachchanVideo Courtesy : Siddarth https://t.co/6kco85FNuN

