Last Updated:
संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पोस्टर चर्चाओं में हैं. जहां एक तरफ फिल्म से आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ संजय गुप्ता ने विक्की कौशल के स्मोकिंग पोस्टर पर सवाल खड़े किए. वो कहते हैं कि अगर फिल्म का लीड एक्टर की स्मोक करते दिखता है तो थिएटर्स में दिखाए गए एंटी-स्मोकिंग ऐड का क्या मतलब रह जाता है.
संजय गुप्ता ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के पोस्टर पर सवाल खड़े किए.
नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर का हाल ही में पोस्टर रिलीज हुआ. फिल्म के पोस्टर पर विक्की कौशल बॉलीवुड के सिग्नेचर स्टाइल में दिखे. एक्टर होठों पर सिगरेट जलाते दिख रहे हैं. अब एक्टर संजय गुप्ता ने बॉलीवुड फिल्मों में स्मोकिंग कल्चर को बढ़ावा देने पर सवाल खड़े किए हैं. वो कहते हैं कि फिल्मों में एंटी-स्मोकिंग रील का क्या मतलब है अगर पोस्टर पर लीड एक्टर सिगरेट पीते दिख रहे हैं.
संजय गुप्ता ने रविवार को एक्स पर एक कोलाज शेयर किया. इसमें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, आदित्य धर की ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल के लुक शामिल थे. तीनों ही तस्वीरों में एक्टर्स के हाथ में सिगरेट नजर आ रही है.
एक्टर ने विक्की कौशल के पोस्टर पर खड़े किए सवाल
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए संजय ने सिनेमाघरों में दिखाए जाने वाले एंटी-स्मोकिंग संदेशों के महत्व पर सवाल किया. उनका कहना था कि जब फिल्मों के प्रमोशनल पोस्टर्स में ही लीड एक्टर्स को सिगरेट के साथ पेश किया जाता है, तो फिल्म शुरू होने से पहले और उसके दौरान दिखाए जाने वाले एंटी-स्मोकिंग रील्स का मकसद क्या रह जाता है.
What is the point of those unpleasant anti smoking reels we have to endure before and during films when these are the posters of the films? pic.twitter.com/oQSkEWkTZl

