• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Belgium Sugar Vessel | 308 wheel mega truck

Admin by Admin
September 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Belgium Sugar Vessel | 308 wheel mega truck


Last Updated:September 27, 2026, 23:58 IST

Belgium Boiler vessel: बेल्जियम से लखीमपुर खीरी के चीनी मिल में 200 टन वजनी बॉयलर मशीन को ले जा रहे 308 पहियों वाला ट्रक चंदौली में फंस गया है. इस मशीन को 308 पहियों वाले ट्रक पर लादकर ओडिशा से बिहार के रास् उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है. लेकिन चंदौली के रेवसा गांव के पास सर्विस लेन की दलदली जमीन ने इस विशालकाय ट्रक को रोक दिया गया है. 8 मीटर ऊंची और 7 मीटर चौड़ी इस मशीन को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है, जिसे संभालने के लिए पुलिस तैनात है.

चंदौली में फंस गया 308 पहिए वाला ट्रक, बेल्जियम वाला वेसल रास्ते में कैसे अटकाZoom

चंदौली में फंस गया दैत्याकार ट्रक

चंदौली: बेल्जियम से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रही 200 टन की महाकाय बॉयलर मशीन का सफर चंदौली में आकर अचानक थम गया है. इस ‘दैत्याकार’ मशीन को 308 पहियों वाले एक विशेष ट्रेलर पर लादकर ले जाया जा रहा है. रविवार को देर शाम खबर आई की चंदौली जिले के रेवसा गांव के पास दलदली जमीन में इसके पहिये ऐसे फंस गए, जिसकी वजह से यह दैत्याकार ट्रक एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, यह ओवर डायमेंशन कार्गो (ODC) बॉयलर मशीन बेल्जियम से समुद्री मार्ग के जरिए पहले ओडिशा बंदरगाह पहुंची. वहां से इसे 308 पहियों वाले विशालकाय ट्रक पर लोड करके सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित एक निर्माणाधीन प्लांट के लिए रवाना किया गया. शुक्रवार को यह नौबतपुर बॉर्डर से यूपी में दाखिल हुई थी और शाम होने के कारण इसे कटसिला के पास हाईवे पर रोक दिया गया था.

पुल बचाने के चक्कर में दलदल में फंसा ‘दैत्य’
शनिवार को पचफेड़वा के पास हाईवे पर रिंग रोड का एक पुल होने के कारण ट्रेलर को मुख्य रास्ते से हटाने का फैसला लिया गया. योजना थी कि मशीन को रिंग रोड के रास्ते निकाला जाए. इसी कड़ी में रविवार को ट्रेलर रेवसा गांव के पास रिंग रोड की सर्विस लेन पर पहुंचा, लेकिन वहां आगे की जमीन दलदली निकली. 200 टन के भारी-भरकम वजन के कारण ट्रेलर दलदल में फंस गया और उसे वहीं रोकना पड़ा.

हाईवे के साइन बोर्ड उखाड़ रही NHAI
इस मशीन का आकार इतना विशाल है कि इसे रास्ता देना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है. लगभग आठ मीटर ऊंची और सात मीटर चौड़ी इस मशीन को फिर से एनएच-19 (NH-19) पर लाने की तैयारी है. इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीम रास्ते की मरम्मत करने के साथ-साथ हाईवे पर कटरियां तक लगे सभी साइनेज और बड़े बोर्ड हटा रही है ताकि मशीन बिना टकराए गुजर सके.

देखने वालों की उमड़ी भीड़, पुलिस तैनात
सड़क पर खड़े इस 308 पहियों वाले दैत्याकार ट्रक को देखकर हर कोई हैरान है. आस-पास के गांवों से इसे देखने वालों की भारी भीड़ जुट रही है. हालात को संभालने और ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए अलीनगर थाने के अपराध निरीक्षक रमेश कुमार यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद हैं. रास्ते की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार तक मशीन को इस दलदल से निकालकर सुरक्षित आगे बढ़ा दिया जाएगा.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Chandauli,Uttar Pradesh

First Published :

September 27, 2026, 23:58 IST



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

पलक झपकते पलट गई बाजी… महज 0.01 सेकंड के अंतर से हरिता भद्रा ने जापानी धाविका से छीना ब्रॉन्ज मेडल

Next Post

4 दिनों में 90 करोड़ के पार हुई ‘द पैराडाइज’, रविवार को चमकी ‘द वन’, भारत में फिल्म ने किया बंपर कलेक्शन

Next Post
4 दिनों में 90 करोड़ के पार हुई ‘द पैराडाइज’, रविवार को चमकी ‘द वन’, भारत में फिल्म ने किया बंपर कलेक्शन

4 दिनों में 90 करोड़ के पार हुई 'द पैराडाइज', रविवार को चमकी 'द वन', भारत में फिल्म ने किया बंपर कलेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.