• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

प्रयागराज में प्लॉट लेने का सुनहरा मौका, अब ड्रॉ नहीं अपनी पसंद से चुने जमीन

Admin by Admin
September 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
प्रयागराज में प्लॉट लेने का सुनहरा मौका, अब ड्रॉ नहीं अपनी पसंद से चुने जमीन


Last Updated:September 26, 2026, 11:47 IST

Prayagraj PDA Plot Scheme: प्रयागराज में अब पीडीए की आवासीय योजनाओं में प्लॉट पाने के लिए ड्रॉ का इंतजार नहीं करना होगा. लोग ऑनलाइन अपनी पसंद का प्लॉट चुन सकेंगे. पीडीए ने 6 योजनाओं के 465 प्लॉट के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का तरीका शुरू किया है.

प्रयागराज में प्लॉट लेने का सुनहरा मौका, अब ड्रॉ नहीं अपनी पसंद से चुने जमीनZoom

अब प्रयागराज में ऑनलाइन अपनी पसंद का प्लॉट चुन सकेंगे

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में प्लॉट खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्लॉट देने का तरीका बदल दिया है. अब लोगों को प्लॉट पाने के लिए लॉटरी या ड्रॉ का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पीडीए ने ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के तरीके से प्लॉट देने की शुरुआत कर दी है. इसमें लोग ऑनलाइन अपनी पसंद का प्लॉट देखकर उसे चुन सकेंगे.

पहले पीडीए की योजनाओं में प्लॉट लेने के लिए आवेदन करने के बाद ड्रॉ का इंतजार करना पड़ता था. इसमें आवेदक अपनी पसंद की जगह का प्लॉट खुद नहीं चुन पाते थे. अब यह परेशानी खत्म हो गई है. नए तरीके में ऑनलाइन उपलब्ध प्लॉटों की जानकारी देखकर लोग अपनी जरूरत के हिसाब से प्लॉट चुन सकेंगे.

छह योजनाओं में 465 प्लॉट
पहले चरण में पीडीए की छह आवासीय योजनाओं में 465 खाली प्लॉट बिक्री के लिए रखे गए हैं. इनमें नैनी फेज-1, मानस विहार आवास योजना, यमुना विहार आवास योजना, कालिंदीपुरम की जागृति विहार, मौसम विहार और वसुधा विहार योजना शामिल हैं. ऑनलाइन आवेदन करते समय लोग प्लॉट का आकार, कीमत और दूसरी जरूरी जानकारी देख सकेंगे. इसके बाद अपनी पसंद का प्लॉट चुनकर आवेदन कर सकते हैं. प्लॉट देने का फैसला आवेदन दर्ज होने और तय रकम जमा करने के क्रम के आधार पर होगा.

परिवार के लोग पास-पास ले सकेंगे प्लॉट
इस नए तरीके की एक खास बात यह है कि परिवार के लोग अपनी सुविधा के हिसाब से आसपास के प्लॉट चुन सकते हैं. दोस्त या जान-पहचान वाले लोग भी पास-पास प्लॉट लेकर साथ रहने की योजना बना सकते हैं. तय नियमों के तहत एक व्यक्ति को एक से ज्यादा प्लॉट लेने की भी अनुमति होगी.

जल्दी पैसा जमा करने पर छूट
पीडीए की ओर से जल्दी पूरी रकम जमा करने पर छूट भी दी जाएगी. प्लॉट मिलने के बाद बाकी रकम 45 दिन में जमा करने पर छह प्रतिशत, 60 दिन में जमा करने पर पांच प्रतिशत और 90 दिन में जमा करने पर चार प्रतिशत की छूट मिलेगी. वहीं, जिन लोगों के पास पूरी रकम एक साथ नहीं है, उनके लिए भी सुविधा रखी गई है. प्लॉट की 25 प्रतिशत रकम जमा करने के बाद बाकी पैसा पांच साल की किस्तों में जमा किया जा सकता है. पीडीए की वेबसाइट और जनहित पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा. प्लॉट मिलने की जानकारी आवेदक के मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेजी जाएगी.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Allahabad,Allahabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 26, 2026, 11:47 IST



Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘काजी से इंस्क्योर हो’,Bigg Boss 20 WKV में सलमान का फूटा गुस्सा, रीति की लगाई क्लास, आसिफ खान की निकाली हेकड़ी

Next Post

चुर्क. चुर्क में 24 घंटे से बिजली गुल, पेयजल संकट से जूझ रहे हैं लोग

Next Post

चुर्क. चुर्क में 24 घंटे से बिजली गुल, पेयजल संकट से जूझ रहे हैं लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.