• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

44 साल बाद मैराथन में सिल्वर, सावन बरवाल ने पर्सनल बेस्ट के साथ रचा इतिहास

Admin by Admin
September 26, 2026
in खेल
0
44 साल बाद मैराथन में सिल्वर, सावन बरवाल ने पर्सनल बेस्ट के साथ रचा इतिहास


Last Updated:September 26, 2026, 07:45 IST

Sawan Barwal Win Silver Medal: एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन भारत के लिए सावन बरवाल ने एथलेटिक्स के में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. सावल ने मैराथन में पर्सनल बेस्ट के साथ मेडल जीता. 44 साल बाद एशियन गेम्स में किसी भारतीय मैरथान रनर ने मेडल जीतने का कारनामा किया है.

44 साल बाद मैराथन में सिल्वर, सावन बरवाल ने पर्सनल बेस्ट के साथ रचा इतिहासZoom

सावन बरवाल

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय रनर सावन बरवाल ने मैराथन रेस में इतिहास रच दिया. सावल ने आइची नागोया में 2:11:36 का समय निकालते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. एशियन गेम्स की इस स्पर्धा में भारत के लिए यह चौथा मेडल है. सिर्फ इतना ही नहीं, 1982 के बाद मैराथन में भारत को पहला मेडल मिला है. मेडल के साथ-साथ सावन ने 2:11:36 का समय निकाल पर्सनल बेस्ट और नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.

सावन ने इसी साल रॉटरडैम मैराथन में शिवनाथ सिंह के 48 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2 घंटे 12 मिनट से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय बनने की उपलब्धि हासिल की थी. अपने करियर की दूसरी मैराथन में दौड़ रहे सावन जापान के इचिताका यामाशिता के बाद दूसरे स्थान पर रहे.

एक समय यामाशिता के बराबर दौड़ रहे थे सावन

29 साल के यामाशिता ने 2:10:51 का समय निकाला. यामाशिता पूरी दौड़ में बरवाल से आगे रहे और उन्होंने घरेलू दर्शकों के जबरदस्त उत्साह और समर्थन के बीच स्टेडियम में प्रवेश कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस स्पर्धा में शामिल एक अन्य भारतीय, कार्तिक कारकेरा 2:22:41 के समय के साथ 17वें स्थान पर रहे. शुरुआती पांच किलोमीटर के बाद, सावन 15.28 सेकेंड के स्प्लिट टाइम के साथ छह धावकों के अग्रणी समूह में शामिल थे, जो सबसे आगे चल रहे चीन के फेंग पेइयोउ से केवल +0:01 सेकेंड पीछे थे. सावन पूरी दौड़ के दौरान पोडियम की दौड़ में बने रहे और यामाशिता के साथ अग्रणी समूह का हिस्सा थे. दौड़ के हाफवे पर, दोनों 01:05:54 के समय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दौड़ रहे थे.

35 किमी तक दोनों धावक साथ-साथ दौड़ रहे थे, जिसके बाद सावन ने बढ़त लेने का प्रयास किया, लेकिन यामाशिता ने 39 किमी तक धीरे-धीरे अपनी बढ़त मजबूत कर ली. 40 किमी के पड़ाव पर सावन यामाशिता से 26 सेकेंड पीछे थे और यह तय हो गया था कि जापानी धावक गोल्ड की ओर बढ़ रहे हैं. इसके बावजूद भारतीय एथलीट ने सिल्वर  मेडल पर नजर बनाए रखी, अपना संयम बनाए रखा और पुरुषों की मैराथन में मेडल के भारत के 44 साल पुराने इंतजार को खत्म किया.

एशियन गेम्स में भारत के मैराथन मेडल विजेताओं की सूची:

1951: छोटा सिंह — गोल्ड (2:42:58.6)

1951: सूरत सिंह माथुर — ब्रॉन्ज (2:53:49.8)

1982: होसुर कुक्कप्पा सीतारमन — ब्रॉन्ज (2:25:07)

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

2026: सावन बरवाल — सिल्वप (2:11:36)

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 26, 2026, 06:59 IST



Source link

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

प्रोड्यूसर ही जब बन बैठा हीरो-डायरेक्टर-राइटर, सासू मां के साथ की फिल्म, रेटिंग 7.3 लेकिन दर्शकों के लिए तरसे सिनेमाघर

Next Post

ओबरा. सीवेज ट्रीटमेंट प्लान का निर्माण शुरू होते गहराया विवाद, काम रुकवाया

Next Post

ओबरा. सीवेज ट्रीटमेंट प्लान का निर्माण शुरू होते गहराया विवाद, काम रुकवाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.