• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Top News: MLC चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा बदलाव, लाल बिहारी की जगह जासमीर अंसारी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Admin by Admin
September 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Top News: MLC चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा बदलाव, लाल बिहारी की जगह जासमीर अंसारी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी


समाजवादी पार्टी ने यूपी विधान परिषद में अपने नेता प्रतिपक्ष को बदल दिया है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एमएलसी मोहम्मद जासमीर अंसारी के नाम पर मुहर लगा दी है. जासमीर अंसारी अब लाल बिहारी यादव की जगह विधान परिषद में सपा के नेता विरोधी दल की जिम्मेदारी संभालेंगे. यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब यूपी में 11 विधान परिषद सीटों के लिए अक्टूबर में चुनाव होने हैं. जासमीर अंसारी इससे पहले विधान परिषद में सपा के उपनेता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

DM-SSP की मोहर, फर्जी आदेश और लाखों की ठगी… बरेली में ‘अफसरों’ का पूरा खेल

बरेली में बड़े-बड़े अफसरों के नाम और उनकी फर्जी मोहरों का इस्तेमाल कर लाखों की ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. गैंग के लोग डीएम, एसडीएम, कमिश्नर, एसएसपी और डीआईजी के नाम से फर्जी आदेश तैयार कर लोगों को काम चुटकियों में कराने का भरोसा देते थे और बदले में लाखों रुपये वसूलते थे. एसओजी और भमोरा पुलिस ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और गिरोह के मास्टरमाइंड राजवीर और उसके साथी निकेत भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया. मौके से बड़ी संख्या में फर्जी आदेश और अफसरों की मोहरें बरामद हुई हैं.

मुरादाबाद में हाइवे पर पलटा घी से भरा ट्रक, सड़क पर बिखरा वनस्पति घी; लूटने के लिए जुटे लोग, VIDEO वायरल
मुरादाबाद में हाइवे पर वनस्पति घी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे के बाद ट्रक में भरा घी सड़क पर बिखर गया. इसके बाद वहां से गुजर रहे लोग सड़क पर फैले घी को उठाते नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे घी को साफ कराया. मामला कटघर थाना क्षेत्र का है.

कानपुर में दवा व्यापारी की हत्या केस में बहू और दोनों नौकर की मिली रिमांड
कानपुर में चर्चित दवा व्यापारी की हत्या मामला. आरोपी बहु और दोनों नौकरों को पुलिस ने रिमांड पर लिया. पुलिस बहु समेत तीनों आरोपियों को जेल से लेकर निकली. पुलिस आज बहु का पति से करवाएगी आमना सामना. पुलिस को आरोपियों की 24 घंटे की मिली है रिमांड. पूछताछ के बाद मृतक व्यापारी के बेटे को भी भेज सकती है जेल.

कासगंज में फांसी के फंदे पर मिली विवाहिता की लाश
कासगंज जिले में घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव. करीब 10 साल पहले हुई थी विवाहिता की शादी. शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच चल रही थी कलह. विवाहिता का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस. घटना के बाद ससुरालीजन घर से हुए फरार. मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर गला घोंटकर हत्या करने का लगाया आरोप. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की. सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति रोड का मामला.

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति को मिला एक्सटेंशन
इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो संगीता श्रीवास्तव से जुड़ी बड़ी खबर. प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव को मिला एक्सटेंशन. भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एजूकेशन ने बढ़ाया कार्यकाल. दूसरे कार्यकाल के लिए 5 साल तक बढ़ाया गया कार्यकाल. दूसरा कार्यकाल उनकी आयु 70 वर्ष होने तक या 5 साल जो पहले हो तक रहेगा. भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी राजेश कुमार की ओर से यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को भेजा गया पत्र. पत्र भेजकर प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के कुलपति के रूप में दूसरे कार्यकाल की सूचना दी गई.

सीतापुर में दीवार गिरने से बड़ा हादसा
सीतापुर जिले में गणेश महोत्सव के दौरान हुआ बड़ा हादसा. पक्की दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा. 35 महिला-पुरुष श्रद्धालु हुए गंभीर रूप से घायल. इस महिला श्रद्धालु की हुई मौत. आरती के समय हुआ बड़ा हादसा. सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती. सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. मौके पर शहर कोतवाली क्षेत्र पंजाबी धर्मशाला का मामला.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो पलटी
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित बोलेरो पलटी. हादसे में बोलेरो चालक की अस्पताल पहुंचने पर मौत. करीब 6 बोलेरो सवार लोग घायल. लखनऊ से अम्बेडकर नगर लौट रहे थे बोलेरो सवार लोग. हलियापुर थानाक्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 87.100 पर हुई दुर्घटना.

सीतापुर में तालाब में उतराता मिला बालिका का शव
सीतापुर में तालाब में उतराता मिला बालिका का शव. तीन दिन से लापता थी बालिका. परिवार वालों ने युवक पर लगाया पुत्री को भगा ले जाने का आरोप. परिवार वालों ने युवक पर दर्ज कराया मुकदमा. पुलिस ने शुरू की मामले की जांच. इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का मामला.

कासगंज में युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या
कासगंज जिले में युवती की गला रेत कर निर्मम हत्या. युवती की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी. गला कटा और नग्न अवस्था में मिला 23 वर्षीय युवती का शव. रेप के बाद हत्या की जताई जा रही आशंका. खेतों में ट्यूबेल की छत पर मिला युवती नेहा का शव. मंगलवार रात करीब 1 बजे से घर से लापता थी युवती. परिजनों के मुताबिक घर से करीब 3 लाख रुपये और जेवर लेकर निकली थी नेहा. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे डीआईजी प्रभाकर चौधरी और एसपी ओपी सिंह समेत पुलिस अधिकारी. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस. हत्या के सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस. कोतवाली सदर क्षेत्र के अशोक नगर का मामला.

सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर का खेत में मिला शव
सीतापुर जिले में हिस्ट्रीशीटर का खेत में मिला शव. घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिली हिस्ट्रीशीटर की कार. भाई ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप. हिस्ट्रीशीटर शादाब लिव इन रिलेशन शिप में रह रहा था महिला के साथ. परिवार वालों से काफी समय से चला रहा था विवाद. शादाब पर गैंगस्टर सहित अन्य धाराओं के दर्ज हैं कई मुकदमे. सीओ सहित पुलिस बल पहुंचा मौके पर. फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य. नशे के ओवरडोज के चलते मौत होने की जताई जा रही आशंका. महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र की घटना.

गाजियाबाद में चोरों ने घर में रखे गैस सिलेंडर चुराए
गाजियाबाद कमिश्नरी कें इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर और टुल किट पर हाथ साफ किया है. चोर की करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी के कैमरे की फुटेज देखकर घर में रहने वाले लोगों को पता चला कि उनके घर से सिलेंडर और अन्य सामान चोरी हो गया है. सीसीटीवी में साफ देखा जा जाता है कि कैसे एक चोर दबे पांव दरवाजा खोलकर घर के अंदर आता है और सीढ़ियों पर रख गैस के सिलेंडर मेज पर रखे टूल किट को चुराकर ले गया. चोरी की वारदात वसुंधरा के 2 बी 478 में हुई है.

झांसी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बीबीए छात्र डूबा
झांसी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा. BBA छात्र की मौत. भारी प्रतिमा के नीचे दबे तीन युवक, दो को पुलिस ने बचाया. वर्दी में नदी में कूदे पुलिसकर्मियों ने दो युवकों को निकाला बाहर. 23 वर्षीय बलराम वर्मा को CPR देकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने बलराम को मृत घोषित किया, रक्सा क्षेत्र के अठोदना गांव की घटना.

Advertisement
Advertisement

हमीरपुर में नाबालिग बच्चे के साथ आपत्तिजनक कृत्य
हमीरपुर जिले में नाबालिग बालक के साथ आपत्तिजनक कृत्य का मामला. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 351(3) बीएनएस और 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित बालक का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है. आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में पुलिस की ओर से अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव का मामला.

वाराणसी में पुलिस से शव छीनकर ले भागे परिजन
वाराणसी में पुलिस से मारपीट कर शव लेकर परिजन फरार. ⁠शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिसकर्मी करते रह गए प्रयास. ⁠परिजनों के भीड़ और बलप्रयोग के आगे पुलिस दिखी मजबूर. ⁠पिशाचमोचन कुंड में डूबने से मौत के बाद पुलिस शव को लेकर मंडलीय अस्पताल थी पहुंचीं. ⁠पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल लेकर पहुंची थी पुलिस. ⁠मृतक व्यक्ति का नाम राजकुमार था. ⁠आज सुबह ही पिशाचमोचन कुंड में डूबने के कारण हुई थी मौत. ⁠पोस्टमार्टम के विरोध के साथ परिजनों ने किया हंगामा. ⁠हंगामे के दौरान ई-रिक्शा से शव लेकर हुए फरार. ⁠घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने फोर्स के साथ पहुंची मृतक के घर. ⁠शव को दुबारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुँची पुलिस. ⁠अस्पताल परिसर में सुरक्षा में पुलिसकर्मियों तैनात. ⁠वाराणसी के थाना सिगरा क्षेत्र का मामला.

बिजनौर में मिली महिला की अधजली लाश
बिजनौर जिले में जंगल में मिला अधजला महिला का शव. शव के पास मिली करीब एक साल की बच्ची. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया. पुलिस महिला की शिनाख्त और जांच में जुटी. थाना नूरपुर के गोहवर इलाके का मामला.

इटावा में ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत
इटावा जिले में अवध एक्सप्रेस से रेल यात्री की गिरकर दर्दनाक मौत. सूरत से बिहार जा रहा था रेल यात्री. राजकीय रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा. इटावा जिले के भरथना रेलवे स्टेशन के पास का मामला.

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर जिले की महिला के साथ छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई. सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ एक अज्ञात मनचले ने बेखौफ अंदाज में अभद्रता की.

अम्बेडकरनगर में युवक ने पत्नी-सास पर किया अटैक
अम्बेडकरनगर जिले में पारिवारिक कलह में युवक ने पत्नी-सास पर किया हमला. धारदार हथियार से हमले की वारदात से मचा हड़कंप. हमले में घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर. आरोपी ने गांव की ही एक लड़की से किया था प्रेम विवाह. दो दिन पहले हुए विवाद के बाद मायके चली गई थी पत्नी. पत्नी के मायके पहुंचने से नाराज होकर पति ने किया हमला. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की विधिक कार्रवाई. आलापुर थाना क्षेत्र के मझगवां गांव की घटना.

कानपुर के मॉल में खाद्य विभाग की छापेमारी
कानपुर में मॉल में खाने के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है. खाद्य विभाग की 38 टीमों ने 52 स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान कहीं बासी खाना मिला तो कहीं वेज और नॉनवेज के लिए एक ही बर्तनों का इस्तेमाल होता पाया गया. जांच में गंदगी और कीड़ों का संक्रमण भी सामने आया है.

सोनभद्र में सड़क हादसा, दो की मौत
सोनभद्र के सुकृत के चहलवा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा भोर करीब 3 बजे हुआ. सुकृत पुलिस ने पिकअप चालक समेत दो घायलों को सीएचसी मधुपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान सद्दाम पुत्र वसीम और रविन्द्र पुत्र अमरजीत, निवासी कटौली दुद्धी के रूप में हुई है.

अंबेडकरनगर में कोतवाल, दारोगा सहित पांच निलंबित
अंबेडकरनगर में NEWS18 की खबर का असर हुआ है. बरियावन के बुलडोजर कांड में कोतवाल, दरोगा और दो सिपाहियों समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. कोतवाल संतोष सिंह के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई है, जबकि हल्का लेखपाल को भी निलंबित किया गया है. सीओ सिटी नीतीश कुमार को पुलिस कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है. दो दिन पहले आधी रात भूमाफियाओं ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चलाया था. मामले का सीसीटीवी फुटेज और कोतवाल को मैनेज करने से जुड़ा कथित ऑडियो भी सामने आया है.

बदायूं में गौ तस्करी के आरोपी का एनकाउंटर
बदायूं के अलापुर थाना पुलिस की गौ तस्करी के आरोपी से मुठभेड़ हुई. पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश जुम्मन को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा घायल हुआ, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी. दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है. आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, रस्सी और चाकू बरामद हुआ है. मामला ककराला-कादरचौक रोड का है.

विसर्जन के दौरान डूबे तीन युवक, एक की मिली लाश
लखनऊ के मोहनलालगंज में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीन युवकों में से धीरज का शव बरामद कर लिया गया है. SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान शव नदी से निकाला. हरीप्रसाद और प्रमोद की तलाश अभी जारी है.

गोंडा में पशु तस्करों के साथ एनकाउंटर
गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और SOG की पशु तस्करों से मुठभेड़ हुई. फायरिंग में पशु तस्कर कविउल्लाह के पैर में गोली लगी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने दो अन्य आरोपियों समीर और सुहेल को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित पशु का मांस, अवैध असलहा, कारतूस और बाइक की डिग्गी से चाकू बरामद हुआ है. मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

कुशीनगर के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग
कुशीनगर के पडरौना नगर के रामकोला रोड पर देर रात एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. रेस्टोरेंट के फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से भी आग बुझाने में सहयोग मिला. पेट्रोल पंप के पास आग लगने से लोग सहम गए. शुरुआती तौर पर किचन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

बहराइच में बदमाशों का पुलिस ने किया एनकाउंटर
बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई. पुलिस ने चोरी की बाइक नेपाल में बेचने जा रहे तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया है. दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस की जवाबी फायरिंग में गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी. तीनों पर भारतीय क्षेत्र से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचने का आरोप है.



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Asian Games Day-5 Result: मीराबाई ने दिलाई चांदी, निशानेबाजी और सॉफ्ट टेनिस में चमके कांस्य, देखें 5वें दिन का पूरा रिपोर्ट कार्ड

Next Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली की अध्यक्षता में नराकास की 35वीं बैठक संपन्न

Next Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली की अध्यक्षता में नराकास की 35वीं बैठक संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.