Last Updated:
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट वरुण सान्याल के साथ सौना बाथ लेते समय एक हादसा हो गया. वह अचानक बेहोश हो गए. नेपाल के एक एथलीट ने समय रहते अधिकारियों को जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
MMA फाइटर वरुण सान्याल
नई दिल्ली: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर वरुण सान्याल रविवार को क्रूज जहाज पर ‘सौना बाथ’ लेते समय बेहोश हो गए . आनन फानन में वरुण को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक अधिकारी के अनुसार अब वह खतरे से बाहर हैं. प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल के बेटे वरुण रविवार की प्रतियोगिता के लिए अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे थे.
भारतीय एमएमए खेल महासंघ के अध्यक्ष अध्यक्ष निखिल कुंडेरा ने पीटीआई को बताया, ‘‘सौभाग्य से नेपाल के एक खिलाड़ी ने उन्हें उस हालत में देखा और उन्हें जगाया. वरुण मुझे फोन करने की स्थिति में थे जिसके बाद हम उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले गए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘चिंता की कोई खास बात नहीं थी, इसलिए उन्हें सुबह करीब तीन बजे क्रूज पर वापस लाया गया. अब उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं.’’
जापान पहुंचते ही वरुण को हुई थी परेशानी
बता दें कि एशियन गेम्स में पहली बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट को शामिल किया गया है. इस इवेंट में भारत की तरफ से पुरुष वर्ग में वरुण ने क्वालीफाई किया है. वरुण जब एशियन गेम्स के लिए जापान पहुंचे तो उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. भारतीय मीडिया से बात करते हुए हाल ही में वरुण ने बताया था कि जब वह नागायो पहुंचे तो उन्हें लगा कि वो घोस्ट हो गए हैं. उनका यहां पर कोई अस्तित्व ही नहीं है.
वरुण ने अपनी परेशानियों को बताते हुए कहा था कि जब वह अपना रजिस्ट्रेशन कराने गए तो लिस्ट में उनका नाम ही नहीं था. उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारियों से बात करने को कहा. जब उन्होंने अधिकारियों से बात की तब जाकर किसी तरह तरह उनका रजिस्ट्रेशन हुआ, जिसके लिए उन्हें 5 से 6 घंटे का इंतजार करना पड़ा. करीब 10 घंटे के बाद वरुण को सोने के लिए कमरा मिल पाया, जिसे पहले ही दो एथलीटों को अलॉट किया गया था.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें

