@जे0 के0…..
— संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल के संकेत

Sonbhadra। पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में सोनभद्र के अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन स्तर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक, यूपी डायल-112, उत्तर प्रदेश के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनिल कुमार लंबे समय से सोनभद्र में एएसपी सिटी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके स्थानांतरण के बाद अब सोनभद्र में एएसपी सिटी के पद पर नई तैनाती की जाएगी।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, स्थानांतरण आदेश में चुनाव को कारण बताए जाने की पुष्टि नहीं है। नए अधिकारी की तैनाती को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाएं तेज हैं।
