• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. नशे के खिलाफ जागरूक हुए विद्यार्थी, स्वस्थ समाज का लिया संकल्प

JK Gupta by JK Gupta
September 18, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..


माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर से संबद्ध राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में शुक्रवार को “नशा मुक्ति भारत अभियान” के तहत विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य “जागरूक युवा, स्वस्थ समाज, समृद्ध राष्ट्र” के संदेश को विद्यार्थियों तक पहुंचाना रहा।

प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि परिवार और समाज के साथ देश के भविष्य के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और “नशा छोड़ो, जिंदगी चुनो” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
डॉ. वैशाली शुक्ला ने नशे के स्वास्थ्य, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।

डॉ. संघमित्रा ने कहा कि युवा राष्ट्र की रीढ़ हैं। उन्होंने युवाओं को व्यसन से बचाने के लिए पारिवारिक संवाद, सकारात्मक माहौल और काउंसिलिंग की जरूरत बताई।

अंजलि मिश्रा ने कहा कि परिवार का कोई सदस्य नशे की गिरफ्त में आता है तो पूरा परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से प्रभावित होता है। उन्होंने महिलाओं और माताओं से बच्चों की संगति पर नजर रखने तथा नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जागरूकता सत्र का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे किया गया।

Previous Post

बीजपुर. हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

समय रैना संग जल्द शादी करेंगी मेधा शंकर? डेटिंग अफवाहों के बाद वायरल पोस्ट ने दिए संकेत- ‘कल उनकी मां से बात हुई’

Next Post
समय रैना संग जल्द शादी करेंगी मेधा शंकर? डेटिंग अफवाहों के बाद वायरल पोस्ट ने दिए संकेत- ‘कल उनकी मां से बात हुई’

समय रैना संग जल्द शादी करेंगी मेधा शंकर? डेटिंग अफवाहों के बाद वायरल पोस्ट ने दिए संकेत- 'कल उनकी मां से बात हुई'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.