• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

NEWS18 इंडिया ‘जज़्बा, जड़ों से शिखर तक, 18 सितंबर को सजेगी भारतीय खेल जगत की महफिल

Admin by Admin
September 17, 2026
in खेल
0
NEWS18 इंडिया ‘जज़्बा, जड़ों से शिखर तक, 18 सितंबर को सजेगी भारतीय खेल जगत की महफिल


हर जीत के पीछे एक संघर्ष होता है. हर पदक के पीछे वर्षों की मेहनत होती है. और हर बड़ी कामयाबी के पीछे होता है, खुद पर विश्वास और आगे बढ़ते रहने का जज़्बा. खेल सिर्फ मैदान पर जीत और हार का नाम नहीं है. यह उन सपनों की कहानी है, जो छोटे शहरों और गांवों से निकलकर बड़े मंच तक पहुंचते हैं. यह उन खिलाड़ियों की कहानी है, जिन्होंने सीमित सुविधाओं, मुश्किल परिस्थितियों, चोट और असफलताओं के बावजूद अपने सपनों को टूटने नहीं दिया.

इन्हीं संघर्षों, उपलब्धियों और प्रेरणादायक यात्राओं को देश के सामने लाने के लिए NEWS18 इंडिया ‘जज़्बा: जड़ों से शिखर तक’ का खास मंच तैयार है. 18 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में होने वाले इस आयोजन के लिए अब सिर्फ एक दिन बाकी है.

न्यूज 18 इंडिया जज्बा कार्यक्रम शुक्रवार को नई दिल्ली में.

हॉकी के मैदान से क्रिकेट की पिच तक, बैडमिंटन कोर्ट से रेसिंग ट्रैक तक, भारत की खेल प्रतिभाओं ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है. लेकिन किसी खिलाड़ी की कहानी सिर्फ उस पल की नहीं होती, जब वह पदक जीतता है. उसके पीछे होते हैं वर्षों के अभ्यास, अनगिनत त्याग, हार के बाद वापसी और खुद को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश. जज़्बा इन्हीं कहानियों को सामने लाने और उन संघर्षों को सलाम करने का मंच है, जो हर सफलता की नींव बनते हैं.

खेल जगत की दिग्गज हस्तियां एक मंच पर
NEWS18 इंडिया जज़्बा 2026 में खेल जगत की दिग्गज हस्तियों के साथ उभरती प्रतिभाएं, पैरा-एथलीट, कोच, नीति-निर्माता और खेलों के जमीनी विकास से जुड़े लोग भी एक मंच पर नजर आएंगे. क्रिकेट के ईशांत शर्मा से लेकर हरभजन सिंह और यशस्वी जायसवाल के कोच ज्वाला सिंह होंगे वहीं अन्य खेल से भी कई खिलाड़ी होंगे.

कार्यक्रम में खास संवादों और पैनल चर्चाओं के जरिए भारतीय खेलों के वर्तमान और भविष्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. बेहतर खेल सुविधाएं, मजबूत बुनियादी ढांचा, खिलाड़ियों के लिए नए अवसर, खेलों से जुड़े व्यवसाय और भारत को वैश्विक खेल मंच पर और मजबूत बनाने जैसे विषय चर्चा के केंद्र में होंगे.यह मंच सिर्फ उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि उस पूरी व्यवस्था और उन लोगों की भूमिका को भी सामने लाएगा, जो भारत की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं.

जड़ों से शिखर तक – एक सफर, कई कहानियां
हर खिलाड़ी का सफर अलग है. किसी ने गांव से शुरुआत की, किसी ने छोटे शहर की सीमित सुविधाओं के बीच अभ्यास किया और किसी ने मुश्किलों को ही अपनी ताकत बना लिया. इन यात्राओं में एक चीज समान रही, रुकने से इनकार. क्योंकि मैदान पर जीत दिखाई देती है, लेकिन जीत तक पहुंचने का संघर्ष अक्सर पर्दे के पीछे रहता है. NEWS18 इंडिया जज़्बा उसी अनदेखे सफर को आवाज देने की कोशिश है.

आज जब देश का युवा खेलों को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि करियर और पहचान के एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है, तब इन खिलाड़ियों की कहानियां और भी मायने रखती हैं. ये कहानियां बताती हैं कि शुरुआत चाहे जहां से हो, मेहनत और जज़्बे के साथ सपनों को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है.

अब इंतज़ार सिर्फ एक दिन का
कल शुक्रवार (18 सितंबर 2026) को नई दिल्ली में खेल, संघर्ष, प्रतिभा और भविष्य से जुड़े कई अहम सवाल एक मंच पर होंगे. कल उन खिलाड़ियों और हस्तियों की कहानियां सामने आएंगी, जिन्होंने भारतीय खेलों को नई पहचान दी है.

कल होगा NEWS18 इंडिया ‘जज़्बा: जड़ों से शिखर तक’ का आगाज़. एक ऐसा मंच, जहां सिर्फ जीत का जश्न नहीं होगा, बल्कि उस जज़्बे को सलाम किया जाएगा जिसने जीत को मुमकिन बनाया.

NEWS18 इंडिया जज़्बा 2026
जज़्बा: जड़ों से शिखर तक
18 सितंबर 2026 | नई दिल्ली



Source link

Previous Post

Shreya Ghoshal: कोलकाता में जन्मीं, राजस्थान से मायानगरी आईं श्रेया घोषाल, क्यों कहा- यहां मुंबई जैसा लगता ही नहीं

Next Post

‘जमीन खरीदकर चेक दिया, सब बाउंस….’, नोएडा में भूमि घोटाले का बड़ा आरोप, परिवारों ने बयां किया दर्द

Next Post
‘जमीन खरीदकर चेक दिया, सब बाउंस….’, नोएडा में भूमि घोटाले का बड़ा आरोप, परिवारों ने बयां किया दर्द

'जमीन खरीदकर चेक दिया, सब बाउंस....', नोएडा में भूमि घोटाले का बड़ा आरोप, परिवारों ने बयां किया दर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.