• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव की सांसें अटकीं, सुप्रीम कोर्ट ने छीना पासपोर्ट, सीजेआई बोले- यहां एक्टिंग मत करना

Admin by Admin
September 15, 2026
in मनोरंजन
0
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव की सांसें अटकीं, सुप्रीम कोर्ट ने छीना पासपोर्ट, सीजेआई बोले- यहां एक्टिंग मत करना

[ad_1]

Last Updated:September 15, 2026, 16:22 IST

जिस चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को जेल भी जाना पड़ा था. अब उस मामले में सुप्रीम कोर्ट से एक्टर को राहत मिली है. राजपाल यादव को दो हफ्तों का समय मिला है. साथ ही उनका पासपोर्ट जमा किया गया है.

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव की सांसें अटकीं, सुप्रीम कोर्ट ने छीना पासपोर्टZoom

चेक बाउंस के मामले में दोषी और बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई. मंगलवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान राजपाल यादव की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने हमें एक और मौका दिया जाए. साथ ही एक्टर ने 2 करोड़ रुपये देने की बात भी रखी. इसके लिए एक्टर ने कुछ दिनों का वक्त मांगा है. सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल एक्टर को राहत मिल गई है और दो हफ्तों का समय दिया गया है. चलिए बताते हैं आखिर CJI सूर्यकांत ने राजपाल यादव को लेकर क्या सख्त टिप्पणी की.

सुप्रीम कोर्ट में राजपाल यादव की ओर से कहा, ‘मैं कम से कम दो करोड़ रुपए जरूर जमा कर दूंगा. मुझे दो सप्ताह के लिए अंतिम मौका दिया जाए.’ इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने एक्टर के पुराने रवैये का जिक्र करते हुए कहा कि उम्मीद है कि वह एक्टिंग नहीं कर रहे. बल्कि समय से पैसा दे देंगे.

राजपाल यादव केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
इस दौरान CJI सूर्यकांत ने टिप्पणी की, ‘वह बॉलीवुड में एक्टर हैं. हमें उम्मीद है कि वह यहां भी एक्टिंग नहीं कर रहे हैं.” चीफ जस्टिस ने याद दिलवाया कि राजपाल यादव का पिछला रवैया भरोसा पैदा नहीं करता. उन्होंने कहा, “आखिरी मौका देते हुए आदेश का पालन करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया जाता है. इसके बाद मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए.”

जमा किया पासपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने से मिली छूट 5 अक्टूबर तक जारी रखने का निर्देश दिया. मगर इस समय के लिए फिलहाल उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने को कहा गया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी.

जाना पड़ा था जेल भी
साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए ‘मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ से जुड़े 7 अलग-अलग चेक बाउंस का ये मामला है. जिसमें राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव पर फिल्ममेकिंग के लिए कंपनी से लेन-देन किया गया था. बाद में चेक बाउंस हो गए और ये मामला कोर्ट तक पहुंचा. इस मामले में एक्टर को दिल्ली हाईकोर्ट ने दोषी करार दिया था. जिसके बाद एक्टर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. इस मामले में फरवरी 2026 में एक्टर को तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा था.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

First Published :

September 15, 2026, 16:22 IST



[ad_2]

Source link

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

'बंटेंगे तो कटेंगे' से टूटी PDA की धार… साधु-संतों की शरण में अखिलेश, CM योगी की इस चाल से बैकफुट पर!

Next Post

Success Story: कभी चैंपियंस को व्हीलचेयर से देखती थीं, अब उन्हीं को शूटिंग में हराकर मोना अमेरिका में लहराएंगी तिरंगा

Next Post
Success Story: कभी चैंपियंस को व्हीलचेयर से देखती थीं, अब उन्हीं को शूटिंग में हराकर मोना अमेरिका में लहराएंगी तिरंगा

Success Story: कभी चैंपियंस को व्हीलचेयर से देखती थीं, अब उन्हीं को शूटिंग में हराकर मोना अमेरिका में लहराएंगी तिरंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement