• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

10 फिल्मों में पानी की तरह बहाया पैसा, एक के बजट बन जाती ‘हनुमान अंश’ जैसी 100 फिल्में!, 3 अकेले रणबीर कपूर की

Admin by Admin
September 15, 2026
in मनोरंजन
0
10 फिल्मों में पानी की तरह बहाया पैसा, एक के बजट बन जाती ‘हनुमान अंश’ जैसी 100 फिल्में!, 3 अकेले रणबीर कपूर की

[ad_1]

Last Updated:September 15, 2026, 05:48 IST

छोटे से बजट से बनी हनुमान अंश की इस वक्त पूरे देश में चर्चा हो रही है. नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की और तगड़ा मुनाफा कमाया. मगर बॉक्स ऑफिस की दुनिया में कई बार ऐसा भी हुआ कि बड़े-बड़े धुरंधर मुंह के बल गिरे. वो भी तब जब पानी की तरह फिल्म पर बजट बहाया गया था. इतना पैसा लगाने के बाद भी वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चुल्लू भर कमाई नहीं कर पाई.

अगर उतने बजट में हनुमान अंश जैसी फिल्में बनी होती तो एक ही फिल्म में 100 ऐसी फिल्में बन गई होती. हनुमान अंश का सिर्फ 2 करोड़ रुपये बजट था. चलिए आपको ऐसी ही 10 बिग बजट की फिल्मों के बारे में बताते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुई. इस लिस्ट में पहला नाम है आमिर खान-अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का. जिसे एक्शन-एडवेंचर फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स ने 200-300 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया था. मगर ये बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई और डिजास्टर कहलाई. (फोटो साभार: पोस्टर)

दूसरी फिल्म है रा.वन. शाहरुख खान के स्टारडम के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई. करीब 150 करोड़ का इसमें बजट था. शाहरुख खान के साथ करीना कपूर से लेकर अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी नजर आए.इसे टेक्नोलॉजी स्केल पर काफी बड़े पैमाने पर बनाया गया था. मगर बजट की तुलना में ये सफल नहीं हो पाई. (फोटो साभार: पोस्टर)

रणबीर कपूर की बॉम्बे वेलवेट भी बड़ी बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई थी. 1960 के दशक की कहानी को इसमें पिरोया गया था. जिसे अनुराग कश्यप जैसे डायरेक्टर ने बनाया था. ये एक पीरियड क्राइम ड्रामा थी जिसपर मेकर्स ने 110 करोड़ रुपये खर्च किए थे. मगर ये बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी. (फोटो साभार: फिल्म का सीन)

Add News18 as
Preferred Source on Google

शाहरुख खान तो इस लिस्ट में दो बार आते हैं. उनकी जीरो भी एक बड़े बजट की फ्लॉप फिल्म है. आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी फिल्म का करीब 200 करोड़ रुपये बजट बताया जाता है जोकि साल 2018 में रिलीज हुई थी. अनुष्का स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी. (फोटो साभार: पोस्टर)

करण जौहर की कलंक भी इस लिस्ट में शुमार है. कलंक एक पीरियड रोमांस ड्रामा थी जिसमें वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित से लेकर संजय दत्त जैसे सितारे नजर आए. 150 करोड़ की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी. (फोटो साभार: पोस्टर)

रणबीर कपूर जिन्होंने एनिमल से तबाही मचाई थी. उनकी ब्रह्मास्त्र भी मेगा बजट फिल्म में आती है. अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी 375-400 करोड़ की ब्रह्मास्त्र सीधे तौर पर फ्लॉप नहीं मानी जाती. मगर बजट की तुलना में ये मुनाफेदार फिल्म भी नहीं थी. इसमें अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट से लेकर नागार्जुन जैसे सितारे नजर आए थे. (फोटो साभार: पोस्टर)

प्रभास की आदिपुरुष की खूब आलोचना हुई थी. इसके लेखन और डायरेक्शन के चलते. इस मेगाबजट फिल्म को लेकर अलग अलग दावे किए जाते हैं. कुछ इसका बजट 500 तो कुछ 700 करोड़ रुपये बताते हैं. प्रभास की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप रही थी. (फोटो साभार: पोस्टर)

प्रभास की राधे श्याम का भी बॉक्स ऑफिस पर आदिपुरुष जैसा ही हाल हुआ था. पूजा हेगड़े के साथ उनकी इस फिल्म का बजट 200-350 करोड़ रुपये बताया जाता है. जिसकी शूटिंग पर पानी की तरह पैसा बहाया गया था. इसमें लैविश सैटिंग, एक्सपैंसिव प्रोडक्शन डिजाइन से लेकर कई भाषाओं में इसे बनाने में पैसा खर्च किया गया था. (फोटो साभार: पोस्टर)

रणबीर कपूर की शमशेरा भी एक मेगा बजट फिल्म थी जिसे बनाने में करीब 150 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. इस एक्शन पैक्ड फिल्म में संजय दत्त से लेकर वाणी कपूर जैसे सितारे नजर आए थे. फिल्म को काफी नेगेटिव रिव्यूज मिले थे. खराब वर्ड ऑफ माउथ के चलते ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. (फोटो साभार: पोस्टर)

मोहनजोदड़ो में ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े नजर आए थे. आशुतोष गवारिकर की हिस्टोरिकल फिल्म में 145 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया था. मगर ये भी बॉक्स ऑफिस पर खरी नहीं उतर पाई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 15, 2026, 05:48 IST

[ad_2]

Source link

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जाने वाले सावधान, एलिवेटेड लेन पर एक तरफ की सड़क पूरी तरह से बंद, मगर खुशखबरी ये है कि…

Next Post

किसी ने ढोए लकड़ी के गट्ठर, तो किसी ने खेतों में बहाया पसीना… भारत की इन 5 बेटियों की संघर्ष गाथा भावुक कर देगी, अब CWG में बजाया देश का डंका

Next Post
किसी ने ढोए लकड़ी के गट्ठर, तो किसी ने खेतों में बहाया पसीना… भारत की इन 5 बेटियों की संघर्ष गाथा भावुक कर देगी, अब CWG में बजाया देश का डंका

किसी ने ढोए लकड़ी के गट्ठर, तो किसी ने खेतों में बहाया पसीना... भारत की इन 5 बेटियों की संघर्ष गाथा भावुक कर देगी, अब CWG में बजाया देश का डंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement