• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Commonwealth TT Championships 2026: भारत की महिला और पुरुष टीम फाइनल में पहुंची, खिताब के लिए मलेशिया से टक्कर

Admin by Admin
September 15, 2026
in खेल
0
Commonwealth TT Championships 2026: भारत की महिला और पुरुष टीम फाइनल में पहुंची, खिताब के लिए मलेशिया से टक्कर


Last Updated:July 29, 2026, 23:43 IST

Commonwealth TT Championships 2026: भारतीय पुरुष टीम ने एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड को 3-0 से हराकर कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में अपना अजेय अभियान जारी रखा. फाइनल में दोनों टीमों की टक्कर मलेशिया से होगी.

भारत की महिला और पुरुष टीम फाइनल में पहुंचीZoom

भारत की पुरुष और महिला टीम फाइनल में पहुंची.

नई दिल्ली. भारत की पुरुष और महिला टीम ने बुधवार को यहां 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अपने-अपने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया.  शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड को 3-0 से हराकर प्रतियोगिता में अपना अजेय अभियान जारी रखा.

मनुष शाह ने कॉनर ग्रीन को 11-9, 11-9, 11-6 से हराकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. इसके बाद दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी मानव ठक्कर ने बायीं आंख के ऊपर 13 टांके होने के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए जोसेफ हंटर को 11-8, 11-4, 11-5 से शिकस्त दी.

भारत की पुरुष और महिला टीम फाइनल में पहुंची.

अनुभवी हरमीत देसाई ने बेंजामिन पिगॉट को 11-5, 11-5, 11-5 से हराकर भारत की 3-0 की जीत सुनिश्चित की. भारतीय पुरुष टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाए बिना फाइनल में जगह बनाई. महिला टीम को हालांकि कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन उसने इंग्लैंड को 3-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया.

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता श्रीजा अकुला ने चियुक लाम जैस्मिन वोंग को 11-6, 11-3, 11-9 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई. इंग्लैंड की टिन-टिन हो ने यशस्विनी घोरपड़े को 11-9, 11-6, 11-7 से हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.  इसके बाद सिंड्रेला दास ने ऐना ग्रीन को 11-7, 11-4, 11-9 से हराकर भारत को फिर बढ़त दिलाई.

चौथे मुकाबले में श्रीजा ने टिन-टिन हो को पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 11-8, 5-11, 11-6, 8-11, 11-9 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की. पुरुष और महिला दोनों वर्गों के फाइनल में अब भारत का सामना मलेशिया से होगा.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi



Source link

Previous Post

असली डकैत के साथ रहा था ये स्टार एक्टर, हर पल मंडराता था खतरा, खुद सुनाया था रोंगटे खड़े कर देने वाला किस्सा

Next Post

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जाने वाले सावधान, एलिवेटेड लेन पर एक तरफ की सड़क पूरी तरह से बंद, मगर खुशखबरी ये है कि…

Next Post
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जाने वाले सावधान, एलिवेटेड लेन पर एक तरफ की सड़क पूरी तरह से बंद, मगर खुशखबरी ये है कि…

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जाने वाले सावधान, एलिवेटेड लेन पर एक तरफ की सड़क पूरी तरह से बंद, मगर खुशखबरी ये है कि…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.