Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 14 September : मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 1 और 3 होगा. शुभ दिशा पूर्व है. शुभ देवता भगवान शिव और माता पार्वती होंगे. शुभ समय अभिजित मुहूर्त 11:28 मिनट से लेकर 12:18 मिनट तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 7:16 मिनट से लेकर 8:48 मिनट तक होगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि धन की स्थिति सामान्य से अच्छी रह सकती है. साझेदारी, पुराने संपर्क या रुके हुए भुगतान से लाभ की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, लेकिन तनाव, थकान और नींद की कमी पर ध्यान दें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 14 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को आज संपर्कों से विशेष लाभ मिलने का योग है. नौकरी और करियर के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. रिश्तों में आज संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है. इससे प्रेम और अपनापन बढ़ेगा. आज ऋतु शरद है. मास भाद्रपद है. पक्ष शुक्ल है. तिथि तृतीया है. आज नक्षत्र चित्रा है. दोपहर 1:54 मिनट के बाद स्वाति लग जाएगा. योग ब्रह्म है, 12:45 मिनट के बाद ऐंद्र लग जाएगा. करण गर है. आज चंद्रमा तुला राशि में और सूर्य सिंह राशि में रहेंगे. सूर्योदय 5:43 मिनट पर और सूर्यास्त 6:03 बजे होगा. शुभ समय अभिजित मुहूर्त 11:28 मिनट से लेकर 12:18 मिनट तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 7:16 मिनट से लेकर 8:48 मिनट तक होगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य न करें.
बढ़ सकती है आगे बात
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि प्रेम और दांपत्य के लिए संवाद महत्वपूर्ण रहेगा. अपेक्षाओं को स्पष्ट करने से संबंध मजबूत होंगे. अविवाहित जातकों के लिए परिचित के माध्यम से बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार में सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है. किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह उपयोगी रहेगी. घर में धार्मिक वातावरण और शांतिपूर्ण बातचीत आपके लिए लाभकरी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, लेकिन तनाव, थकान और नींद की कमी पर ध्यान दें.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपका भाग्य आपके साथ 86 प्रतिशत रहेगा. शुभ अंक 1 और 3 होगा. भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग लाल, केसरिया, सफेद होगा. शुभ दिशा पूर्व, शुभ ग्रह मंगल और सूर्य होगा. शुभ देवता भगवान शिव, माता पार्वती और सूर्यदेव होंगे. आज हरतालिका तीज है, इसलिए आज शिव और पार्वती का पूजन करें. प्रातः काल सूर्यदेव को जल अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें
