• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सई पल्लवी की रामायण से पहले अंजलि अरोड़ा बनेंगी सीता, ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखते ही शोभिनव सत्य से जा मिलीं

Admin by Admin
September 13, 2026
in मनोरंजन
0
सई पल्लवी की रामायण से पहले अंजलि अरोड़ा बनेंगी सीता, ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखते ही शोभिनव सत्य से जा मिलीं


Last Updated:September 13, 2026, 19:45 IST

रणबीर कपूर की रामायण से पहले अंजलि अरोड़ा रामायण कथा में नजर आएंगी, इस बीच उन्होंने हनुमान अंश की सफलता की बधाई देने शोभिनव सत्य से मुलाकात की. चलिए दिखाते हैं तस्वीरें.

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर से एक्ट्रेस बनने जा रहीं अंजलि अरोड़ा जल्द ही मां सीता के रूप में नजर आने वाली हैं. रणबीर कपूर की रामायण से पहले वह भी महाकाव्य श्री रामायण कथा फिल्म ला रही हैं जिसमें प्रभु राम की कथा को सुनाया जाएगा. (फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)

अब अंजलि अरोड़ा अपनी फिल्म के प्रचार प्रसार में जुट चुकी हैं. इस दिशा में उन्होंने सुपरहिट चल रही हनुमान अंश के एक्टर शोभिनव सत्य से मुलाकात की. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की और इस बारे में बताया. (फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)

अंजलि अरोड़ा के साथ महाकाव्य श्री रामायण कथा की पूरी टीम नजर आईं. उन्होंने शोभिनव सत्य को हनुमान अंश की सफलता के लिए बधाई दी. साथ ही उन्होंने महाकाव्य श्री रामायण कथा के लिए आशीर्वाद मांगा. वह भी अपनी फिल्म के लिए हनुमान अंश जैसी सफलता की उम्मीद कर रहे हैं. (फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)

Add News18 as
Preferred Source on Google

हनुमान अंश की सफलता की बात करें तो इसने दुनियाभर में डंका बजाया है. नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म को डॉ विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. जो 37 दिन बाद भी ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है. अब ये 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. जबकि इसका बजट महज 2 करोड़ रुपये है. (फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)

महाकाव्य श्री रामायण कथा की बात करें तो इसे अभिषेक सिंह ने डायरेक्ट किया है तो प्रकाश और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस. अंजलि अरोड़ा के अलावा फिल्म में देव शर्मा, शील वर्मा, रजनीश दुग्गल से लेकर अन्य सितारे नजर आएंगे. फिल्म में म्यूजिक देव-आशीष ने दिया है.

महाकाव्य श्री रामायण कथा के गानों की बात करें तो फिल्म में जावेद अली, शाहिद माल्या, कैलाश खेर से लेकर शान जैसे सुपरहिट सिंगर्स की आवाज सुनने को मिलेगी. फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. (फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)

3 जून 2000 को जन्मी अंजलि अरोड़ा को फेम कच्चा बादाम से मिला. अब तक वह म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं. वह द पिरामिड स्कीम सीरीज में भी नजर आई थीं. वह लॉकअप जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा भी रही हैं. (फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)

अब देखना ये है कि भक्ति फिल्मों के चलन के बीच क्या अंजलि की रामायण फिल्म हिट हो पाएगी. उन्हें सीता के रूप में फैंस पसंद करते हैं या नहीं? उन्होंने सीता का रोल निभाने पर कहा था कि मां सीता का किरदार निभाना मेरे लिए सिर्फ एक भूमिका नहीं, एक बहुत बड़ा सम्मान और आशीर्वाद है. (फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 13, 2026, 19:45 IST



Source link

Previous Post

स्विटजरलैंड से वापस लौटते ही सांसद चंद्रशेखर पर फायर हुईं डॉ. रोहिणी, चुनाव लड़ने के दिए संकेत, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

भारत ने लगातार तीसरी बार जीता जूनियर महिला हॉकी एशिया कप खिताब, फाइनल में चीन को 1-0 से हराया

Next Post
भारत ने लगातार तीसरी बार जीता जूनियर महिला हॉकी एशिया कप खिताब, फाइनल में चीन को 1-0 से हराया

भारत ने लगातार तीसरी बार जीता जूनियर महिला हॉकी एशिया कप खिताब, फाइनल में चीन को 1-0 से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.