संवाददाता@रामकेश यादव……

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी चौकी के हिंदुआरी पुल के समीप आटो बाइक में भिडंत होने से बाईक सवार दो यूवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
हिन्दू आरी चौकी प्रभारी अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि युवक घायल कुछ बोलने के स्थिति में नहीं है। घायल युवकों के फोन से घर वालों को सूचना देने का प्रयास जारी है फोन अभी तक उठा नहीं है।घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

घटना किसी वाहन की टक्कर से हुई है या फिसल कर गिरने से स्पष्ट नहीं हुआ है।जैसे ही कोई सूचना मिलती है बता दिया जाएगा। उपस्थित लोगों के अनुसार घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।





