Last Updated:
Ganesh Utsav: वाराणसी में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बार मूर्तिकार गंगा की मिट्टी, पुआल और प्राकृतिक रंगों से इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं. बाजार में 9 इंच से लेकर 6 फीट तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 1000 से 10 हजार रुपये तक है.
वाराणसी: महाराष्ट्र से लेकर धर्म नगरी काशी तक गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर है. एक ओर जहां पंडालों में गणपति बप्पा के आगमन की तैयारियों को आयोजक अंतिम रूप दें रहे हैं, तो दूसरे तरफ मूर्तिकार भी ऑर्डर के हिसाब से बप्पा के अलग अलग स्वरूप की प्रतिमा को तैयार किया है. इस बार वाराणसी में बप्पा गणेश उत्सव से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी पूरे देश को देंगें.
वाराणसी के मूर्तिकारों ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगो का इस्तेमाल कर इको फ्रेंडली प्रतिमाओं को तैयार किया है. खास बात ये भी है कि इन प्रतिमाओं को तैयार करने में प्लास्टर ऑफ़ पेरिस नहीं बल्कि गंगा की माटी और पुआल का इस्तेमाल किया गया है जिसे कुंड तालाब में यदि विसर्जित किया जाए तो यह न सिर्फ आसानी से उसमे घुल जायेंगे, बल्कि जलीय जीवों को भी इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा.
दिखेंगे अलग अलग स्वरूप
मूर्तिकार अभिषेक प्रजापति ने बताया की गणेश उत्सव में इस बार गणपति बप्पा के अलग अलग स्वरूप के दर्शन भी भक्तों को होंगे. लाल बाग़ के राजा के स्वरूप वाले गणपति बप्पा के अलावा भी मूसक पर विराजे गणपति सहित उनके कई रूप को मूर्तिकारों ने इस बार तैयार किया है. बप्पा के अलग अलग स्वरूप वाले प्रतिमा की वाराणसी के बाजारों में खासी डिमांड भी है.
6 फीट तक की मूर्तियां मौजूद
अलग अलग मूर्तिकारों के पास 9 इंच से लेकर 6 फीट तक की प्रतिमा उपलब्ध है. इन मूर्तियों की शुरुआती कीमत 1000 रूपये है, जबकि साइज और डिमांड के हिसाब से 10,000 रूपये तक की प्रतिमा कलाकारों के पास है. अभिषेक ने बताया कि गणपति उत्सव में आम तौर पर 5 फीट से बड़ी प्रतिमा की डिमांड भी बेहद कम होती है, इसलिए इससे बड़ी प्रतिमा को सिर्फ ऑर्डर पर ही तैयार किया जाता है.
छोटे प्रतिमाओं की डिमांड
बताते चलें कि वाराणसी में सार्वजनिक गणेश उत्सव के साथ अब घरों में भी इस उत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है. यही वजह है कि छोटी प्रतिमाओं की अब बाजार में खासी डिमांड भी बनी हुई है. इसके लिए अलग अलग जगहों पर अस्थाई दुकाने भी सजी हुई है.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ें
